बिहिया स्टेशन के पास ट्रेन से गिरकर रोहतास निवासी युवक की मौत
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
बिहिया स्टेशन के पश्चिम साइड स्थित रेलवे ट्रैक पर सोमवार की सुबह हुई घटना
विज्ञापन
आरा.
बिहिया स्टेशन के पश्चिम साइड स्थित रेलवे ट्रैक पर सोमवार की सुबह ट्रेन से गिरकर रोहतास निवासी एक युवक की मौत हो गयर. घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी मची रही. जानकारी के अनुसार मृतक रोहतास जिला के सूर्यपुरा थाना क्षेत्र के अगरेर खुर्द गांव वार्ड नंबर सात निवासी रघुराज पांडेय का 26 वर्षीय पुत्र रंजन कुमार है एवं वह पेशे से किसान था. इधर मृतक के पिता रघुराज पांडेय ने बताया कि वह शनिवार की सुबह घर से पटना जाने के लिए निकला था, पर वह घर वापस नहीं लौटा, जिसके बाद परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया. सोमवार की सुबह आरा रेल पुलिस द्वारा मृतक के पॉकेट से मिले मोबाइल से फोन कर उसके परिजनों को घटना की जानकारी दी. सूचना पाकर परिजन आरा रेल थाना पहुंचे. इसके पश्चात पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम आरा सदर अस्पताल में करवाया. परिजन उसके शव को दाह-संस्कार के लिए वापस गांव ले गये. बताया जाता है कि मृतक अपने तीन भाई व एक बहन में छोटा था. उसके परिवार में मनोरमा देवी व दो भाई संतोष कुमार पांडेय, राजीव कुमार पांडेय एवं एक बहन रीना देवी है. घटना के बाद मृदा के घर में कोहराम मच गया है. घटी इस घटना के बाद मृतक की मां मनोरमा देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रो कर बुरा हाल है.आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन