आरा : पीरो में सरकारी जमीन पर अतिक्रमण की शिकायत, कबाड़ी दुकानदार को नगर परिषद का नोटिस

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पीरो नगर परिषद ने वार्ड 14 में सरकारी भूमि पर कबाड़ रखकर अतिक्रमण करने वाले दुकानदार को नोटिस भेजा है. स्थानीय निवासियों ने गंदगी और आग लगने की संभावना को लेकर चिंता जताई है और तत्काल अतिक्रमण हटाने की मांग की है.

विज्ञापन

Arrah News : नगर परिषद के वार्ड संख्या 14 में कथित सरकारी भूमि पर कबाड़ रखकर अतिक्रमण किए जाने की शिकायत के आलोक में पीरो नगर परिषद की ओर से उक्त कबाड़ी दुकानदार को नोटिस जारी किया गया है. जारी किए गए नोटिस में कार्यपालक पदाधिकारी की ओर से सभी संबंधित दस्तावेज कार्यालय में प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है.

विज्ञापन

सरकारी जमीन पर अतिक्रमण की शिकायत

बता दें कि उक्त वार्ड के निवासियों ने पीरो एसडीओ को लिखित शिकायत देकर सरकारी भूमि पर कबाड़ रखकर किये गए अतिक्रमण को हटाने की मांग की गई है. शिकायत में यह भी कहा गया है कि बड़े पैमाने पर रखे गए कबाड़ के कारण चारों ओर गंदगी पसरा हुआ है यहां आग लगने की संभावना भी अक्सर बनी रहती है.

कुंदन पटेल, रजनीश कुमार समेत अन्य स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से सरकारी भूमि को अतिक्रमण से तत्काल मुक्त करने की मांग करते हुए कहा कि इसको ले स्थानीय लोग आंदोलन का रास्ता भी अपनाएंगे.

Also Read : शेखपुरा : पैक्स और व्यापार मंडलों को 26 जुलाई तक चावल जमा करने का निर्देश, 1483 MT आपूर्ति अब भी बाकी


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन