जनता के बीच पहुंचे आरा सांसद सुदामा प्रसाद, समस्याओं के समाधान का दिया भरोसा

Updated:
विज्ञापन

जनसंबाद कार्यक्रम में शामिल हुए सांसद

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

आरा सांसद सुदामा प्रसाद ने क्षेत्रवासियों के साथ सीधा संवाद कर उनकी मूलभूत समस्याओं को जाना. सड़क, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार जैसे अहम मुद्दों पर ग्रामीणों ने अपनी बात रखी. सांसद ने समस्याओं के त्वरित समाधान का आश्वासन दिया.

विज्ञापन

Ara MP Jan Samvad: आरा सांसद सुदामा प्रसाद ने गुरुवार को प्रखंड में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में क्षेत्र की जनता से सीधे संवाद किया और उनकी समस्याओं को सुना. ग्रामीणों, किसानों, मजदूरों, युवाओं और महिलाओं ने कार्यक्रम में पहुंचकर सांसद को अपनी समस्याओं से अवगत कराया.

विज्ञापन

बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं रखीं

जनसंवाद के दौरान लोगों ने मुख्य रूप से सड़क, नाली-गली, पुल-पुलिया, बिजली, सिंचाई, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, राशन और सरकारी योजनाओं से जुड़ी समस्याएं सांसद के सामने रखीं. ग्रामीणों ने गांवों में बुनियादी सुविधाओं की कमी और वर्षों से लंबित विकास कार्यों को लेकर भी अपनी बात रखी.

संबंधित विभागों के सामने उठायी जायेंगी समस्याएं

सांसद सुदामा प्रसाद ने कहा कि जनता से सीधा संवाद लोकतंत्र को मजबूत करने का महत्वपूर्ण माध्यम है. क्षेत्र की वास्तविक समस्याओं को समझने और उनके समाधान के लिए लगातार जनता के बीच पहुंचना जरूरी है. उन्होंने कहा कि जनसंवाद के माध्यम से प्राप्त समस्याओं को संबंधित विभागों और अधिकारियों के समक्ष उठाकर उनके समाधान का प्रयास किया जाएगा.

सभी प्रखंडों में आयोजित हो रहे जनसंवाद कार्यक्रम

सांसद ने कहा कि आरा लोकसभा क्षेत्र के सभी प्रखंडों में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. इसका उद्देश्य गांव-कस्बों की समस्याओं को सीधे जनता से जानना और विकास से जुड़े सवालों को मजबूती से उठाना है.

कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, पार्टी कार्यकर्ताओं सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन