काकन डीहरा गांव में आहर में डूबने से किशोर की मौत
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम
विज्ञापन
आरा.
पवना थाना क्षेत्र के काकन डीहरा गांव में बुधवार की दोपहर आहर में डूबने से किशोर की मौत हो गयी. घटना को लेकर लोगों के बीच काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही. जानकारी के अनुसार मृत किशोर पवना थाना क्षेत्र के काकन डीहरा गांव निवासी कमलेश सिंह का 14 वर्षीय पुत्र संकित कुमार है. इधर मृत किशोर के पिता कमलेश सिंह ने बताया कि वह अपने पूरे परिवार के साथ हरियाणा के गुड़गांव में रहकर प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं और मंगलवार को ही वह गुड़गांव से वापस गांव लौटे थे. उन्होंने ने बताया कि बुधवार की सुबह वह गांव में स्थित आहर के किनारे घूमने गया था, जहां आहर में पहले से कुछ बच्चे नहा रहे थे. जिन्हें देख वह भी आहर में नहाने लगा. उसी दौरान वह उसमें डूब गया. इसके बाद वह मौजूद बच्चों ने इसकी सूचना उसके परिजनों को दी. सूचना पाकर परिजन फौरन वहां पहुंचे और स्थानीय ग्रामीण के सहयोग से उसके शव को पानी से बाहर निकाला. इसके बाद परिजन अपनी संतुष्टि को लेकर उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल ले आये, जहां चिकित्सक ने देख उसे मृत घोषित कर दिया. इसके पश्चात परिजन द्वारा इसकी सूचना सदर अस्पताल में पदस्थापित पुलिस पदाधिकारी को दी. सूचना पाकर पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और शव का पोस्टमार्टम करवाया. वहीं, घटना की सूचना पाकर संदेश के जिला परिषद विकाश कुमार आरा सदर अस्पताल पहुंचे. इसके बाद मृत किशोर के परिजनों से घटना की जानकारी ली और उन्हें ढांढस बंधवाया. बताया जाता है कि मृत किशोर अपने दो भाई में छोटा था. उसके परिवार में मां मुन्नी देवी एवं एक भाई अंकित कुमार है. घटना के बाद मृत किशोर के घर में कोहराम मच गया है. इस घटना के बाद मृत किशोर की मां मुन्नी देवी हम परिवार के सभी सदस्यों का रो-रो कर बुरा हाल है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










