सोन नदी में डूबे किशोर का दूसरे दिन भी नहीं सुराग

Updated:
विज्ञापन

आठ घटे के सर्च अभियान के बाद भी एसडीआरएफ को मिली मायूसी

विज्ञापन

कोईलवर.

कोईलवर के हरिपुर गांव के समीप 64वां घाट पर रविवार की दोपहर नहाने गये तीन किशाेरों के डूबने के 30 घंटे बाद सोमवार शाम तक एक किशोर विशाल कुमार को नहीं ढूंढ़ा जा सका. सोमवार को पूरे दिन एसडीआरएफ की टीम ने सर्च अभियान चलाया, फिर भी देर शाम तक विशाल को नहीं खोजा जा सका.

बेटे की आस में पथराई आंखें

सोमवार की सुबह होते ही हरिपुर और आसपास के लोग परिजनों के साथ सोन नदी घाट पर पहुंच गये और अपने स्तर से खोजबीन शुरू की, लेकिन सफलता नहीं मिली. सुबह के नौ बजे के करीब एसडीआरएफ की टीम भी पहुंची और खोजबीन शुरू की. इस दौरान घाट पर लोगों की भीड़ जुटी रही. लोग विशाल को खोज निकालने की आस में टकटकी लगाये रहे. देर शाम तक कोई सफलता नहीं मिली, जिसके बाद अंधेरा होने की वजह से अभियान रोकना पड़ा.

टीम को भोजन पानी नहीं मिलने पर रोष

इधर सर्च अभियान में लगी एसडीआरएफ की टीम को प्रशासन द्वारा भोजन पानी की व्यवस्था नहीं कराये जाने को लेकर भी टीम ने अपना रोष प्रकट किया. इस बाबत एसडीआरएफ के हेड कॉन्स्टेबल राम कुमार ने बताया कि सुबह नौ बजे से हमारी टीम लगातार सोन नदी में सर्च अभियान चला रही है, लेकिन स्थानीय प्रशासन ने टीम को न भोजन पानी की व्यवस्था की है, न ही किसी ने सुध ली. मजबूरीवश स्थानीय जनप्रतिनिधियों से आग्रह के बाद किसी तरह भोजन पानी उपलब्ध कराया गया. इसे लेकर अभियान टीम ने बताया कि अंचलाधिकारी से लेकर जिले के वरीय पदाधिकारियों तक को इस संंबंध में सूचना दी गयी, बावजूद देर शाम तक टीम को कोई व्यवस्था नहीं दी गयी.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन