भकुरा में पंखे की कुंडी से लटका मिला युवक का शव
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
पत्नी से झगड़ा के बाद गुस्से में आकर खुदकुशी करने की बात आ रही सामने
विज्ञापन
आरा.
मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भकुरा गांव में गुरुवार की सुबह पंखे की कुंडी से लटका युवक का शव बरामद हुआ है. शव के मिलने से गांव में आसपास के इलाके में सनसनी मच गयी है. जानकारी के अनुसार मृतक मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भकुरा गांव निवासी देव कुमार राम का 30 वर्षीय पुत्र लव कुश राम है एवं वह पेशे से किसान था. इधर मृतक के पिता देव कुमार राम ने बताया कि उसने खेत में धान की फसल को लेकर उसकी पत्नी से बराबर झगड़ा होता था, जिसको लेकर वह बराबर पुलिस को अपने घर बुला लेती थी. गुरुवार की सुबह जब वह खेत पटाने के लिए बधार में गये, तो वह वहीं पर था. तभी उनसे कहा कि तबीयत ठीक नहीं लग रही, जिसके बाद उन्होंने कहा कि ठीक है जाओ घर पर आराम कर लो. इसके बाद वह घर आया गया. उसी बीच पत्नी से उसका झगड़ा हो गया, जिसके बाद उसने पंखे की कुंडी से लटक कर खुदकुशी कर ली. इसके बाद घर के अन्य सदस्यों द्वारा इसकी सूचना दी गयी. सूचना पाकर वह फौरन घर पहुंचे. इसके बाद फांसी लगाकर खुदकुशी करने की बात कही है. बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है. बताया जाता है कि मृतक अपने छह भाई व दो बहन में बड़ा था. उसके परिवार में मां शिवकुमारो देवी, पत्नी बेबी देवी व दो पुत्र प्रिंस, छोटक एवं एक पुत्री दुर्गा है. घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है. इस घटना के बाद मृतक की मां शिवकुमारो देवी,पत्नी देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन