ऑटो ने बाइक सवार मां-बेटे को मारी टक्कर, मां की मौत

Updated:
विज्ञापन

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बखरिया एवं बभनौली गांव के बीच शुक्रवार की सुबह हुई घटना

विज्ञापन

आरा

. आरा-सलेमपुर मुख मार्ग पर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बखरिया एवं बभनौली गांव के बीच शुक्रवार की सुबह अनियंत्रित ऑटो ने गंगा स्नान कर बाइक से वापस लौट रहे मां-बेटे को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में मां की मौत हो गयी. इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाने के दौरान उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया. जबकि बाइक चला रहा उनका बेटा गंभीर रूप से जख्मी हो गया. जिसके बाद जख्मी युवक का इलाज आरा सदर अस्पताल में कराया गया. वहीं घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी का आलम रहा. जानकारी के अनुसार मृतका मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव निवासी स्व.ठाकुर सिंह की 58 वर्षीया पत्नी मीना देवी थीं. जबकि जख्मी उनका 20 वर्षीय पुत्र रौशन सिंह है.

इधर रौशन सिंह ने बताया कि शुक्रवार की सुबह वह अपनी मां मीना देवी के साथ बाइक पर सवार होकर गंगा स्नान करने के लिए महुली घाट गया था. स्नान करने के बाद जब वह अपनी मां मीना देवी के साथ बाइक से वापस गांव लौट रहा था. उसी दौरान बखरिया एवं बभनौली गांव के बीच विपरीत दिशा से आ रहे अनियंत्रित ऑटो ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों बाइक से गिर पड़े और गंभीर रूप से जख्मी हो गये. हादसे के बाद परिजन द्वारा उन्हें इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सक ने देख उसकी मां मीना देवी को मृत घोषित कर दिया. वहीं, जख्मी रौशन सिंह का इलाज आरा सदर अस्पताल में कराया गया. इसके पश्चात परिजनों ने इसकी सूचना सदर अस्पताल में पदस्थापित पुलिस पदाधिकारी को दी. सूचना पाकर पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और शव का पोस्टमार्टम करवायी. बताया जाता है कि मृतका को तीन पुत्री सोनी देवी, रूबी देवी व रागिनी कुमारी हैं. वहीं, दो पुत्र कुंदन सिंह एवं रौशन सिंह हैं. घटना के बाद मृतका के घर में कोहराम मच गया है. इस घटना के बाद मृतका के परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन