आरा : सावन की अंतिम सोमवारी पर आरा में भव्य कांवर यात्रा, महुली गंगा घाट के लिए निकले सैकड़ों श्रद्धालु

विज्ञापन

जल लाने महुली घाट जाने वाले श्रद्धालु‌ओ को विदा करते लोजपा रामविलास नेता राजेश्वर पासवान | Prabhat Khabar Network

आरा सदर प्रखंड के बभनौली गांव में सावन की अंतिम सोमवारी के अवसर पर यंग स्टार क्लब द्वारा आयोजित भव्य कांवर यात्रा महुली गंगा घाट के लिए रवाना हुई। सैकड़ों महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने गाजे-बाजे और बोल बम के जयघोष के साथ गंगाजल लाने के लिए प्रस्थान किया।

विज्ञापन

आरा सदर प्रखंड के बभनौली गांव में सावन की अंतिम सोमवारी के पावन अवसर पर यंग स्टार क्लब के युवाओं द्वारा आयोजित भव्य कांवर यात्रा रविवार शाम को महुली गंगा घाट के लिए रवाना हुई, जहां बभनौली शिव मंदिर में जलाभिषेक हेतु महुली घाट से गंगाजल लाने के लिए सैकड़ों महिला-पुरुष श्रद्धालु गाजे-बाजे और बोल बम के जयघोष के साथ प्रस्थान किए.

आपके शहर में

विज्ञापन

दिग्गजों ने कांवरियों को दिखाया भगवा झंडा

इस कांवर यात्रा के दौरान यात्रियों को भगवा झंडा दिखाकर रवाना कराने वालों में मुख्य रूप से लोजपा (रामविलास) भोजपुर के जिला अध्यक्ष सह रामापुर-सनदिया के पूर्व मुखिया राजेश्वर पासवान एवं आरा मध्य जिला परिषद प्रतिनिधि हरिफन यादव विशेष रूप से शामिल रहे.

जिला अध्यक्ष ने युवाओं के प्रयास को सराहा

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष राजेश्वर पासवान ने अपने संबोधन में कहा कि यंग स्टार क्लब के युवाओं ने धर्म, सेवा और एकता का जो अनुपम उदाहरण पेश किया है, वह पूरे भोजपुर जिले के लिए एक बड़ी प्रेरणा है, और सावन का महीना युवाओं में संस्कार व भक्ति जगाने का काम करता है, साथ ही लोजपा (रामविलास) ऐसे कार्यों में हमेशा युवाओं के साथ खड़ी है.

सुरक्षित यात्रा के लिए पुख्ता प्रशासनिक सहयोग

इस दौरान जिला परिषद प्रतिनिधि हरिफन यादव ने कहा कि सभी कांवरियों की सुरक्षित यात्रा के लिए विशेष रूप से व्यवस्था की गई है और इसमें स्थानीय प्रशासन का भी पूरा सहयोग लिया गया है, ताकि यात्रा शांतिपूर्ण संपन्न हो सके.

Also Read : गया जी : एक ही टेबल पर 3 साल से जमे कर्मियों की बदलेगी जिम्मेदारी, विभाग बोला- इससे भ्रष्टाचार को मिलता है बढ़ावा

ग्रामीणों में भक्ति और उत्साह का माहौल

उल्लेखनीय है कि यह जल यात्रा महुली गंगा घाट से जल भरकर पैदल बभनौली शिव मंदिर पहुंचेगी, जहां अंतिम सोमवारी को विधि-विधान से जलाभिषेक किया जाएगा, और इस पूरी यात्रा के दौरान यंग स्टार क्लब के राजू, दीपू, मोहित सहित सैकड़ों ग्रामीण व माताएं-बहनें उपस्थित रहीं, जिससे पूरे गांव में भक्ति और उत्साह का माहौल बना हुआ है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन