आरा : बुडको, निर्माण विभाग व नगर निगम में समन्वय नहीं, नाला और सड़क निर्माण में हो रही गड़बड़ी

Updated:
विज्ञापन

जलजमाव के कारण सड़क पर फैला कीचड़.

आरा में बुडको, पथ निर्माण और नगर निगम के बीच समन्वय न होने से सड़क और नाला निर्माण में गड़बड़ी हो रही है, जिससे जलजमाव की समस्या से लोग परेशान हैं।

विज्ञापन

आरा शहर में सड़क एवं नाला निर्माण में तीन विभाग की सहभागिता होती है. इनमें बुडको, निर्माण विभाग एवं नगर निगम शामिल हैं. इन तीनों में आपसी तालमेल नहीं होने के कारण नाला निर्माण एवं सड़क निर्माण की स्थिति काफी दयनीय हो रही है. ऐसे में कहीं सड़क नीचे है तो कहीं नाला नीचे है.इस कारण कई जगह सड़क पर लगातार जल जमाव रह रहा है. इससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

तालमेल नहीं होने से एलाइनमेंट में होती गड़बड़ी

तीनों विभागों में तालमेल नहीं होने के कारण एलाइनमेंट सही नहीं हो पाता है. इस कारण कई तरह की परेशानी लोगों को झेलनी पड़ती है. एलाइनमेंट सही नहीं होने से सड़के भी ठीक नहीं होती है एवं नाला भी ठीक नहीं हो पाता है.

निर्माण की गुणवत्ता पर भी पड़ता है असर

जानकारों का कहना है कि इन विभागों में तालमेल सही हो तो नाला एवं सड़क के निर्माण के दौरान इनकी ऊंचाई और दूसरे भी अवयव ठीक रहेंगे ऐसे में सड़क का पानी आसानी से नाले में पहुंच जाएगा तथा नाले का पानी भी निकलने में दिक्कत नहीं होगी. इससे लोगों को काफी सुविधा होगी.

नाले तक नहीं जाता पानी, टूट जाती है सड़क

नगर में कई जगह स्थिति ऐसी है कि सड़क का पानी नाले में नहीं पहुंच पाता है.इससे सड़क के बीचो-बीच जल जमाव की स्थिति बनी रहती है. वर्षा होने के तीन से चार दिनों तक यही स्थिति रहती है. ऐसे में ही यातायात में काफी परेशानी होती है.मजबूरी में लोगों को नाले के पानी के बीच से होकर आना जाना पड़ता है. समय पर लगातार पानी जमा रहने के कारण सड़कें टूट जा रही हैं. ऐसे में सड़क का दोबारा निर्माण करने में काफी राशि खर्च हो रही है,जो नहीं होना चाहिए था.जनता की गाड़ी कमाई की राशि अधिकारियों एवं विभागों की लापरवाही के कारण बर्बाद हो रही है.


विज्ञापन
Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन