शराब के धंधेबाज को कोर्ट ने सुनायी 10 वर्षों की सजा
Published by :Prabhat Khabar News Desk
Published at :30 Jul 2024 9:26 PM (IST)
विज्ञापन

पूर्व में भी 14 सितंबर, 2022 को थी मिली थी सजा
विज्ञापन
आरा.
30 लीटर देसी शराब बरामदगी के एक मामले में द्वितीय उत्पाद अनन्य विशेष न्यायाधीश अरुण कुमार शर्मा ने मंगलवार को नवादा थाना क्षेत्र के जवाहर टोला निवासी आरोपित मंजीत कुमार पिता अर्जुन पासवान को 10 वर्ष का सश्रम कैद व पांच लाख रुपये अर्थदंड की सजा सुनायी. इसके पूर्व उक्त आरोपित को शराब के साथ पकड़े जाने पर प्रथम अनन्य विशेष उत्पाद कोर्ट से दिनांक 14 सितंबर, 2022 को नवादा थाना कांड संख्या 3/22 में सजा हुई थी. अभियोजन की ओर से उत्पाद अनन्य विशेष लोक अभियोजक जुगेश्वर प्रसाद उर्फ हीरा ने बहस किया था. उत्पाद विभाग के एपीपी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि उत्पाद सदर थाना के तत्कालीन मद्य निषेध सहायक अवर निरीक्षक अजित कुमार यादव ने एक सितंबर, 2022 को नवादा थानांतर्गत धोबी घाटवा से एक स्कूटी पर 30 लीटर महुआ शराब के साथ मंजित कुमार को गिरफ्तार किया था. उक्त शराब की बरामदगी को लेकर उत्पाद सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज हुई थी. उत्पाद अनन्य विशेष लोक अभियोजक हीरा ने बताया कि अभियोजन की ओर से चार गवाहों की गवाही कोर्ट में हुई थी. सजा के बिंदु पर सुनवाई के बाद द्वितीय उत्पाद अनन्य विशेष न्यायाधीश अरुण कुमार शर्मा ने मद्यनिषेध व उत्पाद एक्ट की धारा 30 (ए) तथा धारा 30 का प्रावधान (ख) के तहत दोषी पाते हुए आरोपित मंजीत कुमार को 10 वर्ष के सश्रम कारावास व पांच लाख रुपये अर्थदंड की सजा सुनायी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




