दुल्हिनगंज गांव में संदेहास्पद स्थिति में अधेड़ की गयी जान

Updated at : 07 May 2024 10:21 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar news

मंगलवार की शाम हुई घटना

विज्ञापन

आरा. जगदीशपुर थाना क्षेत्र के दुल्हिनगंज गांव में मंगलवार की शाम संदेहास्पद स्थिति में एक अधेड़ की मौत हो गयी. इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया. जानकारी के अनुसार मृतक जगदीशपुर थाना क्षेत्र के दुल्हिनगंज गांव निवासी स्व. केशवर नट के 50 वर्षीय पुत्र वकील नट हैं एवं वह पेशे से मजदूर थे. इधर मृतक के नाती नीरज कुमार ने बताया कि उन्हें सिर्फ एक पुत्री मिनता देवी है. उनके छोटे भाई कमलेश नट द्वारा बराबर उनके घर को अपने नाम लिखवाने के लिए कहा जाता है, जिसको लेकर उनके बीच अनबन थी. कुछ दिन पूर्व वह अपने छोटे भाई कमलेश नट के साथ लकड़ी काटने गये थे, जिसका मजदूरी का पैसा उसके पास बकाया था और आज उनकी नातिन का जन्मदिन था. सभी लोग तैयारी कर रहे थे. इसी बीच उनका छोटा भाई कमलेश नट घर आया और कहा कि तुम मेरे साथ बरनावं चलो मैं तुम्हारा बकाया पैसा दे दूंगा. इसके बाद वह उन्हें मैजिक पर बैठाकर अपने साथ बरनावं ले गया. एक घंटे बीत जाने के बाद जब वह लौटा तो उसके नाना बेहोशी के हालात में मैजिक वाहन में पड़े थे, जिसके बाद परिजन द्वारा उन्हें इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सक ने देख उन्हें मृत घोषित कर दिया. इसके पश्चात परिजन द्वारा इसकी सूचना सदर अस्पताल में पदस्थापित पुलिस पदाधिकारी को दी गई. सूचना पाकर पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम करवाया. वहीं दूसरी ओर मृतक के नाती नीरज कुमार ने उनके छोटे भाई कमलेश नट पर पूर्व से चले आ रहे अनबन के कारण उन्हें गला दबाकर मारने की आशंका जतायी है. हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पूरी तरह स्पष्ट हो पायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन