गलत लेन में जा रहे ट्रक ने हाइवा को मारी टक्कर
Updated at : 12 Feb 2026 7:24 PM (IST)
विज्ञापन

कोईलवर में हुई घटना, घंटों लगा रहा जाम
विज्ञापन
कोईलवर.
कोईलवर-डोरीगंज फोरलेन पर कोईलवर थाना क्षेत्र के झलकुनगर के समीप बबुरा की ओर से अपने लेन में चल रहे ट्रकों को ओवरटेक करने के दौरान एक टेलर ट्रक ने दूसरे लेन में जाकर सामने से आ रहे हाइवा ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी. इस घटना में दोनों ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गये. गनीमत रहा कि इस घटना में चालक और खलासी को सिर्फ चोटें आयीं और वे बाल-बाल बच गये. घटना गुरुवार की भोर तीन साढ़े तीन बजे की है. इसे लेकर कोईलवर-डोरीगंज फोरलेन पर एक लेन में घंटों परिचालन बंद रहा, जिससे बबुरा की ओर जाने वाले बालू लदे ट्रकों का जाम लग गया. घटना की बाबत बालू लेने संदेश-सहार जाने के लिए कतार में लगे ट्रकों के चालकों ने बताया कि गुरुवार की भोर तीन साढ़े तीन बजे के करीब जब बबुरा की ओर से आ रहे खाली ट्रक अपने लेन में आगे बढ़ रहे थे. इसी दौरान एक टेलर ट्रक अपने लेन से निकलकर दाहिनी लेन में घुस गया और तेजी से आगे बढ़ने का प्रयास करने लगा. इसी आपाधापी में उसने झलकुनगर मोड़ के समीप अपने लेन में आ रहे हाइवा ट्रक को सामने से जोरदार टक्कर मार दी. घटना में हाइवा और टेलर दोनों बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गये. इधर घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची कोईलवर पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाने की कवायद शुरू की. सुबह साढ़े नौ बजे के करीब दोनों वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात सुचारू कराया गया.प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




