गंगा-सोन के बढ़ते जलस्तर पर भोजपुर प्रशासन अलर्ट, डीएम ने दिए सुरक्षित स्थानों पर भेजने के निर्देश
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अधिकारियों को निर्देश देते डीएम मनेश कुमार मीणा
गंगा और सोन नदियों के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन हाई अलर्ट पर है. जिलाधिकारी मनेश कुमार मीणा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए हैं.
Ganga Sone River Water Level : गंगा एवं सोन नदी के बढ़ते जलस्तर के मद्देनजर भोजपुर जिलाधिकारी मनेश कुमार मीणा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. उन्होंने निचले एवं जलमग्न क्षेत्रों के लोगों से सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील करने तथा आवश्यकता पड़ने पर सुरक्षित स्थानांतरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.
आपके शहर में
प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री और पेयजल की व्यवस्था
प्रभावित क्षेत्रों में आवश्यकतानुसार नाव, सामुदायिक रसोई, राहत सामग्री, पॉलीथीन शीट, शौचालय एवं शुद्ध पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा.
अधिकारियों को सतत निगरानी और समन्वय का निर्देश
सभी पदाधिकारियों को क्षेत्र भ्रमण कर स्थिति की सतत निगरानी, आमजन एवं जनप्रतिनिधियों से समन्वय तथा आपदा प्रबंधन के निर्धारित एसओपी के अनुरूप कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया.
जलमग्न विद्यालयों के लिए वैकल्पिक पठन-पाठन की व्यवस्था
जिला शिक्षा पदाधिकारी को प्रभावित विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए सुरक्षित विद्यालयों से टैगिंग कर वैकल्पिक पठन-पाठन व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा आवश्यक प्रचार-प्रसार कराने का निर्देश दिया.
Also Read : आरा : जमीन की रजिस्ट्री कराने वालों के लिए राहत, ई-निबंधन के बाद भी मिलेगी दस्तावेज की हार्ड कॉपी
बैठक में कई विभागों के पदाधिकारी रहे मौजूद
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में सहायक समाहर्ता, अपर समाहर्ता (आपदा), अनुमंडल पदाधिकारी, आरा सदर एवं जगदीशपुर, प्रभारी पदाधिकारी, आपदा प्रबंधन, संबंधित अंचलाधिकारी, कार्यपालक अभियंता पीएचईडी, एफसीडी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए