आरा में मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा सख्त, बोले- विकास कार्यों में लापरवाही हुई तो बर्दाश्त नहीं होगी

Updated:
विज्ञापन

अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करते मंत्री श्री भगवान सिंह कुशवाहा | Prabhat Khabar Network

बिहार सरकार के योजना एवं विकास मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा ने आरा में विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा की. उन्होंने अधिकारियों को योजनाओं में पारदर्शिता, गुणवत्ता और समयबद्धता बनाए रखने का निर्देश दिया. लापरवाही पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है.

विज्ञापन

Bhagwan Singh Kushwaha Arrah (मिथिलेश कुमार) : बिहार सरकार के योजना एवं विकास मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा ने आज आरा परिसदन में भोजपुर जिले में संचालित विभिन्न विकास एवं योजनागत कार्यों की विस्तृत समीक्षा बैठक की.

आपके शहर में

विज्ञापन

बैठक में भोजपुर के जिलाधिकारी मनीष कुमार मीणा, डीडीसी अरुण प्रकाश, आरा एवं जगदीशपुर के कार्यपालक अभियंता, जिला खनन पदाधिकारी सहित जिले के विभिन्न विभागों के वरीय पदाधिकारी एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे.

पारदर्शिता और गुणवत्ता के साथ योजनाओं को पूरा करने का निर्देश

मंत्री ने जिले में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं की विभागवार समीक्षा करते हुए अधिकारियों से योजनाओं की वर्तमान स्थिति, प्रगति, गुणवत्ता एवं निर्धारित समय सीमा की जानकारी ली.

उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि सरकार द्वारा संचालित विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम जनता तक पूरी पारदर्शिता, गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ पहुंचना सुनिश्चित किया जाए.

लापरवाही और कोताही बर्दाश्त नहीं करने की चेतावनी

उन्होंने कहा कि भोजपुर जिले में विकास कार्यों के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही, अनियमितता अथवा कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. सभी संबंधित अधिकारी अपने-अपने विभागों के कार्यों की नियमित निगरानी करें और यह सुनिश्चित करें कि सभी निर्माण एवं विकास कार्य निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप हों.

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिले के सभी क्षेत्रों में विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जाए तथा लंबित योजनाओं को शीघ्र पूरा करने के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए.

बाढ़ प्रभावितों को समय पर सहायता और सतर्कता के निर्देश

वहीं, बाढ़ की स्थिति को लेकर भी माननीय मंत्री जी ने अधिकारियों को विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया. उन्होंने बाढ़ प्रभावित एवं पीड़ित लोगों की हरसंभव सहायता तथा आवश्यक सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराने और प्रभावित क्षेत्रों पर लगातार निगरानी रखने को कहा.

अधिकारियों ने समय सीमा के भीतर काम पूरा करने का दिया आश्वासन

मंत्री ने कहा कि बिहार सरकार विकास, सुशासन और जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए प्रदेश के समग्र विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है. सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन और संबंधित विभागों की सर्वोच्च जिम्मेदारी है.

बैठक के दौरान जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने अपने-अपने विभाग से संबंधित योजनाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति से माननीय मंत्री जी को अवगत कराया तथा निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्यों को गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने का आश्वासन दिया.

विज्ञापन

Loading Review Hub...

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन