आरा : बाइक की आमने-सामने टक्कर में मां-बेटे समेत पांच घायल, ऑटो की टक्कर से 83 वर्षीय बुजुर्ग भी जख्मी
सड़क हादसे में घायल लोगों का सदर अस्पताल में इलाज करते चिकित्सक
आरा जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में बाइक सवार मां-बेटे समेत कुल छह लोग घायल हो गए. मुफस्सिल थाना क्षेत्र में दो बाइकों की सीधी टक्कर में पांच लोग घायल हुए, जिनमें तीन को सदर अस्पताल लाया गया. वहीं, टाउन थाना क्षेत्र में ऑटो ने एक 83 वर्षीय बुजुर्ग को टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से जख्मी हो गए.
Bhojpur Road Accident : भोजपुर जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र में घटित सड़क हादसे में बाइक सवार मां-बेटे समेत छह लोग जख्मी हो गए, जिनमें चार लोगों का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया. पहली घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बेला गांव मोड़ के समीप की है, जहां गुरुवार की दोपहर दो बाइक की सीधी भिड़ंत हो गई. हादसे में दोनों बाइक पर सवार मां-बेटे समेत पांच लोग जख्मी हो गए.
आपके शहर में
बेला गांव मोड़ के समीप दो बाइकों में सीधी भिड़ंत
हादसे में तीन लोगों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. वहीं दूसरी बाइक पर सवार दो अन्य लोगों का इलाज परिजनों द्वारा निजी अस्पताल में कराया जा रहा है.
जख्मियों में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बेला गांव निवासी 90 वर्षीया फुलवासो देवी, उनका 55 वर्षीय पुत्र गौरीशंकर राम, उसी गांव के निवासी 65 वर्षीय अंबिका पासवान एवं दूसरी बाइक पर सवार दो अन्य लोग शामिल हैं.
सरैया बाजार जाने के दौरान हुआ हादसा
गौरी शंकर राम ने बताया कि वह अपनी मां फुलवासो देवी एवं अपने रिश्तेदार अंबिका पासवान के साथ बाइक द्वारा सरैया बाजार आ रहे थे. उसी दौरान बेला गांव मोड़ के समीप विपरीत दिशा से आ रहे दूसरी बाइक सवार से सीधी भिड़ंत हो गई, जिसमें सभी जख्मी हो गए. जख्मियों में फूलवासो देवी, उनके पुत्र गौरीशंकर राम एवं अंबिका पासवान को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया.

धरहरा मोड़ के समीप ऑटो ने बुजुर्ग को मारी टक्कर
वहीं दूसरी घटना टाउन थाना क्षेत्र के धरहरा मोड़ की है, जहां गुरुवार की दोपहर ऑटो ने पैदल जा रहे बुजुर्ग को टक्कर मार दी. जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए. जख्मी बुजुर्ग टाउन थाना क्षेत्र के धरहरा निवासी 83 वर्षीय जितेंद्र प्रसाद हैं.
बाजार से पैदल घर लौटने के दौरान हुआ हादसा
जख्मी बुजुर्ग के परिजन ने बताया कि वह गुरुवार की सुबह पैदल बाजार से घर आ रहे थे, इस दौरान ऑटो ने उन्हें टक्कर मार दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए