आज धरहरा और पूर्वी गुमटी पीएसएस से चार घंटे बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
सुबह 11:00 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक आपूर्ति रहेगी बाधित
विज्ञापन
आरा.
16 नवंबर शनिवार की सुबह 11:00 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक धरहरा पीएसएस एवं पूर्वी गुमटी पीएसएस से निर्गत सभी फीडरों से विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी. इसे लेकर सहायक विद्युत अभियंता सौरभ कुमार ने बताया कि इस अवधि में नवनिर्मित धरहरा पुल के बीच में आ रहे 33 केवी के पोल को सड़क से हटाकर किनारे किया जायेगा. साथ ही धरहरा पीएसएस के खराब पड़ी मशीन को सही करने का कार्य किया जायेगा. वहीं 33 केवी धरहरा एवं पूर्वी गुमटी के 33 हजार लाइन का भी मेंटेंस एवं पेड़ों की छटाई की जायेगी. मुहल्लावासियों से अपील है कि पहले से अपने-अपने घरों के जरूरी काम को निबटा लें एवं पानी की व्यवस्था कर लें. उपभोगताओं को होनेवाली असुविधा के लिए खेद है. इससे मोती टोला, बलुआही, कसाब टोला, दुध कटोरा, हनुमान टोला, वालीगंज चिकटोली, रामगढ़िया, काजी टोला, कबीरगंज, अबरपुल एवं मिल्की मुहल्ला के आसपास के क्षेत्र, विश्राम नगर, इब्राहीम नगर, धनुपरा आरा-पटना बाइपास रोड, मिराचक, बेगमपुर, भलुहीपुर, अरण्य देवी, मीरगंज डोमटोली, भलुहीपुर कब्रिस्तान, भलुहीपुर बमपुलिस के आस पास के क्षेत्र सिंडिगेट, शीशमहल चौक, बघउतपुर, आनंद नगर , सपना सिनेमा रोड , नेहरू नगर, श्री टोला, बस स्टैंड, रस्सीबगान, जवाहर टोला, शिवपुर, करमन टोला, नवादा, मठिया, महादेवा रोड, जेल रोड , चरखंबा गली, सपना सिनेमा रोड, सदर हॉस्पिटल, पी मेहरा रोड, मिल रोड के आसपास के क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी.आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन