स्काॅर्पियो ने सड़क पार कर रहे बस कंडक्टर को मारी टक्कर
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
जख्मी कंडक्टर का आरा सदर अस्पताल में कराया जा रहा है इलाज
विज्ञापन
आरा.
शहर के नवादा थाना क्षेत्र के प्राइवेट बस स्टैंड के समीप शुक्रवार को स्कार्पियो ने सड़क पार कर रहे एक बस कंडक्टर को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गये. इसके बाद उनके सहकर्मियों द्वारा उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां उनका इलाज कराया जा रहा है. वहीं, घटना के बाद उनके सहकर्मियों ने उक्त चालक को भी पकड़ लिया है. जानकारी के अनुसार जख्मी कंडक्टर रोहतास जिला के डेहरी थाना क्षेत्र के डेहरी ऑन सोन निवासी मियां जान खान के 65 वर्षीय पुत्र मुन्ना खान है एवं वह पेशे से बस कंडक्टर हैं. इधर मुन्ना खान ने बताया कि प्रतिदिन की भांति शुक्रवार को वह बस से उतरकर सड़क पार कर खाना खाने जा रहे थे. उसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही स्कॉर्पियो ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गये. इसके बाद उन्हें इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया. हादसे में जख्मी कंडक्टर का दाहिना पैर फ्रैक्चर कर गया है.आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन