धारदार हथियार से मारकर चाट दुकानदार की हत्या
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
ग्रामीणों ने तियर-कटाईबोझ पथ को किया जाम
विज्ञापन
बिहिया.
तियर थाना क्षेत्र के गंगाजल डिहरी और कटाईबोझ गांव के बीच नहर पर मंगलवार की देर शाम अपराधियों ने 35 वर्षीय एक चाट दुकानदार की धारदार हथियार से मारकर हत्या कर दी. मृतक दुकानदार का नाम श्याम बाबू साह है, जो कि गंगाजल डिहरी गांव निवासी गुप्तेश्वर साह का पुत्र था. घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गयी और आक्रोशित लोगों ने तियर-कटाईबोझ पथ को जाम कर दिया. आक्रोशित ग्रामीण अपराधियों को तुरंत गिरफ्तार करने और उसके परिवार को मुआवजा देने की मांग कर रहे थे. मामले की सूचना पाकर तियर थाना के अलावा जगदीशपुर व धनगाईं थाने की पुलिस भी पहुंची गयी और लोगों को समझाने में तथा मामले की छानबीन में जुट गयी. जानकारी के अनुसार श्याम बाबू ठेला पर चाट व गोलगप्पा बेचने का काम करता था. मंगलवार की शाम वह कटाईबोझ गांव में चाट बेचने के बाद अपने गांव आ रहा था. इसी दौरान अपराधियों ने धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी. घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है. मृतक के घर में पत्नी के अलावा छोटे-छोटे दो पुत्र व एक पुत्री है. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है.आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन