भोजपुर में थानाध्यक्ष की कलाई पर राखी बांधने पहुंचीं छात्राएं, फिर बच्चों ने निकाली कांवड़ यात्रा

Updated:
विज्ञापन

चांदी थानाध्यक्ष को रक्षा सूत्र बांधती बहनें | Prabhat Khabar Network

भोजपुर के शोभा राममूर्ति सरस्वती शिशु मंदिर बहियारा में रक्षाबंधन का पर्व धूमधाम से मनाया गया. विद्यालय की बहनों ने एक से बढ़कर एक सुंदर राखियां बनाईं और थानाध्यक्ष व पुलिसकर्मियों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा.

विज्ञापन

भोजपुर के शोभा राममूर्ति सरस्वती शिशु मंदिर बहियारा में विद्यालय के सभी बहनों के बीच राखी निर्माण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. विद्यालय के बहनों ने एक से बढ़कर एक सुन्दर राखी बनाए.

आपके शहर में

विज्ञापन

विद्यालय के प्रधानाचार्य विकास कुमार ने कहा कि यह पर्व भाई बहन के प्रेम का प्रतीक स्वरूप मनाया जाता है. पश्चात विद्यालय के बहनों ने सभी भैया को तिलक लगाए तथा मिठाई खिलाकर रक्षा सूत्र बांधी व रक्षाबंधन की बधाई दी.

चांदी थानाध्यक्ष को रक्षा सूत्र बांधती बहनें | Prabhat Khabar Network
छात्रों को राखी बांधती छात्राएं

चांदी थाना प्रभारी और पुलिस कर्मियों को बांधा रक्षा सूत्र

कक्षा षष्ठ से अष्टम के बहनों ने चांदी थाना प्रभारी राकेश कुमार सहित अन्य पुलिस कर्मियों को रक्षा सूत्र बांधा. थाना प्रभारी ने सभी बहनों को मिठाई खिलाई तथा कलम, टाफी देकर सम्मानित किया. बहनों के संरक्षण हेतु विद्यालय के प्रधानाचार्य विकास कुमार एवं आचार्या सीमा जी की उपस्थित रहीं.

चांदी थानाध्यक्ष को रक्षा सूत्र बांधती बहनें | Prabhat Khabar Network
चांदी थानाध्यक्ष के साथ छात्राएं | Prabhat Khabar Network

वाटिका वर्ग के भैया बहनों ने निकाली कांवड़ यात्रा

गुरुवार को विद्यालय के वाटिका वर्ग के भैया बहनों ने कांवड़ यात्रा निकाली जो शिव मंदिर पर समाप्त हुआ. बच्चों ने हर हर महादेव के जयघोष के साथ जलाभिषेक किया.

कार्यक्रम में विद्यालय परिवार की उपस्थिति

मौके पर विद्यालय के सभी आचार्य, बंधु, भगिनी, कर्मचारी, चालक, उपचालक मौजूद रहे.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन