रिक्शाचालकों के बीच भोजन सामग्री वितरित

Updated:
विज्ञापन

आरा : कोरोना का कहर झेल रहे गरीबों के बीच कांग्रेस नेता सत्यनारायण सिन्हा के नेतृत्व में बिहार प्रदेश किसान कांग्रेस उपाध्यक्ष प्रमोद राय, जाप जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार यादव, हितेश कुमार ने चावल, दाल साबुन, आलू का वितरण गरीबों, रिक्शाचालकों के बीच रमना मैदान रोड, पश्चिमी ओवर ब्रिज व पकड़ी के पास वितरण किया गया. […]

विज्ञापन

आरा : कोरोना का कहर झेल रहे गरीबों के बीच कांग्रेस नेता सत्यनारायण सिन्हा के नेतृत्व में बिहार प्रदेश किसान कांग्रेस उपाध्यक्ष प्रमोद राय, जाप जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार यादव, हितेश कुमार ने चावल, दाल साबुन, आलू का वितरण गरीबों, रिक्शाचालकों के बीच रमना मैदान रोड, पश्चिमी ओवर ब्रिज व पकड़ी के पास वितरण किया गया. वहीं, कोरोना का दंश झेल रहे पीड़ित परिवार की सहायता के लिए समाज के प्रबुद्ध वर्ग, सक्षम नागरिकों, सामाजिक,राजनैतिक दलों से खुल कर सहयोग करने की अपील की गयी. सभी प्रभावित परिवारों को सरकार से खाद्य सामग्री एवं आर्थिक सहायता देने की अपील की गयी, ताकि कोरोना से समाज का अंतिम वर्ग भुखमरी का शिकार न हो सकें एवं कोरोना के खिलाफ जंग में सरकार के मुहिम का अंग बन सकें. इस अवसर पर ज्योति श्रीवास्तव, बाल भगवान चौधरी, धर्मेंद्र कुमार गुप्त, प्रो राजेंद्र ओझा, सत्य प्रकाश राय, जिला पार्षद अशोक राम, पूर्व जिला पार्षद ददन पहलवान आदि थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन