Bihar News: आरा में जहरीला पदार्थ खाने से युवक की मौत, परिजन ने दोस्तों पर लगाया हत्या का आरोप

सांकेतिक तस्वीर
Bihar News: आरा में एक युवक की मौत हो गयी है. परिजनों ने दोस्तों पर जहरीला पदार्थ खिलाकर हत्या करने का आरोप लगाया है.
Bihar News: भोजपुर जिले के तरारी प्रखंड के सिकरहटा थाना क्षेत्र के देव गांव में सोमवार की देर रात जहरीला पदार्थ खाने से एक युवक की मौत हो गई. घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी मची रही. वहीं परिजन द्वारा उसके दोस्तों पर ही जहरीला पदार्थ खिलाकर उसे मारने का आरोप लगाया जा रहा है. जानकारी के अनुसार मृतक सिकरहटा थाना क्षेत्र के देव गांव निवासी श्रीराम सिंह का 37 वर्षीय पुत्र दीपक सिंह है. वह पेशे से मजदूर था. पंजाब के लुधियाना स्थित प्लांट में लेबर का काम करता था. इधर, मृतक के साला रामचंद्र कुमार ने बताया कि वह पंजाब के लुधियाना स्थित प्लांट में रहकर काम करते थे.
सिकरहटा थाना क्षेत्र की घटना
सोमवार की सुबह ही वह लुधियाना से वापस गांव लौटे थे. इसके बाद सोमवार की सुबह ग्यारह बजे उनका दोस्त वकील अपने अन्य दोस्तों के साथ घर पर आया और उन्हें अपने साथ ले गए. जिसके बाद शाम चार बजे वह वापस घर लौटे. इसके बाद उनका दोस्त वकील अपने अन्य दोस्तों के साथ गाड़ी से शाम छह बजे दुबारा घर आया और उन्हें अपने ले गया, इसके बाद सोमवार की देर रात करीब गयारह बजे वह बेहोशी की हालत उन्हें घर लेकर आया और दरवाजे के बाहर छोड़कर जाने लगा. तभी उनकी मां ने देख लिया और कहा कि तुमने इसे क्या खिलाया है. मैं केस करने जा रही हूं तो उसने कहा कि ठीक है, इसके बाद परिजन उसे घर में ले गए. इसी बीच सोमवार की देर रात करीब बारह मौत हो गई. जिसके बाद परिजन ने इसकी सूचना स्थानीय थाना पुलिस को दी.
पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम
घटना की सूचना पर पहुंची स्थानीय थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया. वहीं दूसरी तरफ मृतक के साला रामचंद्र कुमार ने अपने जीजा के दोस्तों पर दुश्मनी को लेकर जहरीला पदार्थ खिलाकर उसे मारने का आरोप लगाया है. पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है. मृतक अपने मां-बाप का इकलौता चिराग था. घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है. इस घटना के बाद मृतक की मां फुलकुमारी देवी, पत्नी सुनीता देवी के साथ सभी सदस्यों को रो-रोकर बुरा हाल है.
Also Read: Bihar News: एसआईटी टीम की बड़ी उपलब्धि, सीएसपी संचालक से लुट कांड के मास्टर माइंड को पकड़ा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Radheshyam Kushwaha
पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




