Arrah News: बिहिया नगर पंचायत विवाद गरमाया, पूर्व अध्यक्ष के खिलाफ शिकायत दर्ज, धमकी देने का आरोप

Updated:
विज्ञापन

बिहिया नग9र पंचायत भवन।

Arrah News : भोजपुर जिले के बिहिया नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी ने पूर्व अध्यक्ष सचिन कुमार गुप्ता के खिलाफ बिहिया थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है. उपाध्यक्ष द्वारा लगाए गए आरोपों के आधार पर नगर पंचायत के विकास कार्यों में बाधा पहुंचाने और स्वच्छ सर्वेक्षण टीम को धमकाने का मामला सामने आया है.

विज्ञापन

Arrah News (मिथिलेश कुमार) : भोजपुर जिले के बिहिया नगर पंचायत में प्रशासनिक विवाद गहराता नजर आ रहा है. नगर पंचायत बिहिया के कार्यपालक पदाधिकारी (ईओ) शुभम कुमार ने पूर्व अध्यक्ष सचिन कुमार गुप्ता के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर बिहिया थाना में आवेदन दिया है. कार्यपालक पदाधिकारी द्वारा पुलिस को सौंपे गए आवेदन के साथ नगर पंचायत उपाध्यक्ष विजय कुमार गुप्ता की ओर से लगाए गए आरोपों से संबंधित आवेदन की प्रति भी संलग्न की गई है. आवेदन में पूरे मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध किया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

विकास कार्यों में बाधा पहुंचाने का आरोप

जानकारी के अनुसार, नगर पंचायत उपाध्यक्ष विजय कुमार गुप्ता ने शुक्रवार को कार्यपालक पदाधिकारी और भोजपुर जिलाधिकारी को एक आवेदन भेजा था. इसमें पूर्व अध्यक्ष सचिन कुमार गुप्ता पर नगर पंचायत के विकास कार्यों में बाधा उत्पन्न करने का आरोप लगाया गया है. उपाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि पूर्व अध्यक्ष नगर पंचायत कार्यालय में घुसकर अध्यक्ष के लिए निर्धारित चैंबर में बैठ गए और वहां हंगामा किया। इससे कार्यालय के कार्य प्रभावित हुए.

स्वच्छ सर्वेक्षण टीम को धमकाने का भी आरोप

आवेदन में यह भी कहा गया है कि बिहिया नगर क्षेत्र में स्वच्छ सर्वेक्षण का कार्य कर रही टीम को भी पूर्व अध्यक्ष द्वारा डराने-धमकाने की कोशिश की गई. इससे नगर पंचायत की कार्यप्रणाली और सरकारी कार्यों पर असर पड़ने की आशंका जताई गई है. नगर पंचायत प्रशासन ने मामले को गंभीर मानते हुए पुलिस से जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है.

पुलिस कर रही मामले की जांच

बिहिया थाना पुलिस ने आवेदन प्राप्त होने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आवेदन में लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल नगर पंचायत में इस मामले को लेकर राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है.

Also Read:स्वास्थ्य विभाग का एक्शन: कैमूर में 8 डॉक्टरों पर गिरी गाज, स्पष्टीकरण के साथ वेतन कटौती का निर्देश

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन