किराए की जमीन पर 30 लाख की खेती, आरा के युवा किसानों के लिए बने मिसाल

Updated:
विज्ञापन
field

युवा की तस्वीर

Aara News: आरा के बीरमपुर गांव के किसान धर्मेंद्र उर्फ मुन्ना ने बिना अपनी जमीन के 15 बीघा खेत लीज पर लेकर सालाना करीब 30 लाख रुपये की खेती कर नई मिसाल पेश की है. आधुनिक तकनीक और ऑफ-सीजन खेती से उन्होंने सफलता की नई कहानी लिखी है.

विज्ञापन

Aara News: कोईलवर के बीरमपुर गांव से निकली प्रेरणादायक कहानी है. बीरमपुर गांव के किसान धर्मेंद्र उर्फ मुन्ना आज उन युवाओं के लिए प्रेरणा बन गए हैं जो खेती को घाटे का सौदा मानते हैं. कभी मजदूरी कर दिनभर में 100–150 रुपये कमाने वाले मुन्ना ने आज अपनी मेहनत और सूझबूझ से सालाना करीब 30 लाख रुपये की खेती कर सबको चौंका दिया है.

बिना जमीन के शुरू की खेती, आज 15 बीघा पर कब्जा

धर्मेंद्र के पास खुद की एक कट्ठा जमीन भी नहीं थी, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी. उन्होंने गांव के किसानों से 15 बीघा जमीन लीज पर ली और छोटे स्तर पर सब्जी की खेती शुरू की. शुरुआत में मौसम, बाजार और लागत जैसी कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा, लेकिन लगातार मेहनत और सीखने की ललक ने उन्हें आगे बढ़ाया. आज वे प्रति बीघा करीब 18 हजार रुपये किराया देकर खेती कर रहे हैं और इससे अच्छा मुनाफा कमा रहे हैं.

15 तरह की फसलें, हर सीजन में कमाई

मुन्ना एक ही फसल पर निर्भर नहीं रहते. वे सालभर की प्लानिंग के साथ करीब 15 तरह की सब्जियों और फलों की खेती करते हैं. इनमें टमाटर, भिंडी, लौकी, परवल, गोभी, आलू जैसी रोजमर्रा की फसलें शामिल हैं. इसके अलावा कटहल, बेर और अन्य मौसमी फलों की खेती भी करते हैं, जिससे उनकी आय के कई स्रोत बने रहते हैं.

ऑफ-सीजन खेती से कमाई दोगुनी-तिगुनी

उनकी सफलता का सबसे बड़ा राज ऑफ-सीजन खेती है. जब बाजार में किसी सब्जी की कमी होती है. उसी समय उनकी फसल तैयार रहती है. उदाहरण के तौर पर, वे सर्दियों से पहले ही टमाटर की फसल तैयार कर लेते हैं. जिससे उन्हें सामान्य कीमत से दो से तीन गुना ज्यादा दाम मिलता है.

Also Read: नालंदा में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, आंगनवाड़ी सुपरवाइजर को 3200 रुपये लेते किया गिरफ्तार

विज्ञापन
रागिनी शर्मा

लेखक के बारे में

By रागिनी शर्मा

वर्तमान में मैं, रागिनी शर्मा पटना स्थित प्रभात खबर डिजिटल की टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं. यहां मैं बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी अहम खबरों, राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर काम कर रही हूं. मेरा उद्देश्य हर खबर को सरल, सटीक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक न सिर्फ जानकारी प्राप्त करें बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें और डिजिटल पत्रकारिता को और अधिक सार्थक बनाया जा सके.

पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही मैंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. अपने कॉलेज के समय में हिंदुस्तान के साथ इंटर्नशिप के दौरान मुझे पहली बार वेब पोर्टल पर खबर लिखने और डिजिटल न्यूज राइटिंग का व्यावहारिक अनुभव मिला. इसी दौरान मैंने न्यूज़ लेखन, हेडलाइन स्ट्रक्चर और डिजिटल स्टोरी प्रेजेंटेशन की बुनियादी समझ विकसित की.

इसके बाद वर्ष 2025 में पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरा करने के साथ ही मैंने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की. डिजिटल मीडिया में मेरी पहली भूमिका फर्स्ट बिहार झारखंड के साथ रही, जहाँ मैंने एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग के माध्यम से बिहार के जमीनी मुद्दों को कवर किया. इस दौरान मैंने राज्य की राजनीति, सामाजिक सरोकारों और आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सक्रिय रूप से रिपोर्टिंग की.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन