Bhojpuri News : प्रेमिका के कहने पर बादल ने अगवा कर इंटर के छात्र को गला दबाकर मार डाला

Published by : SHAH ABID HUSSAIN Updated At : 31 Jan 2026 11:36 PM

विज्ञापन

नवादा में इंटर की पढ़ाई कर रहे छात्र सन्नी कुमार सिंह की हत्या ने पूरे इलाके को हिला दिया है.

विज्ञापन

आरा. नवादा में इंटर की पढ़ाई कर रहे छात्र सन्नी कुमार सिंह की हत्या ने पूरे इलाके को हिला दिया है. शुक्रवार सुबह सन्नी को जबरन बाइक पर बैठाकर अगवा किया गया और बाद में गला दबाकर हत्या कर शव नहर में फेंक दिया गया. पुलिस ने मुख्य आरोपित बादल कुमार उर्फ मुखिया को गिरफ्तार किया और पूछताछ में उसने हत्या की पूरी जिम्मेदारी स्वीकार की. बादल की निशानदेही पर छात्र का शव भी बरामद किया गया. सूत्रों के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब साढ़े सात बजे सन्नी कुमार सिंह केजी रोड स्थित कोचिंग के लिए निकला था. कोचिंग के बाद कुछ लड़कों ने उसे जबरन बाइक पर बैठाकर गड़हनी की ओर ले जाने की कोशिश की. इस दौरान सन्नी ने अपने बड़े भाई को फोन कर बताया कि राज उर्फ राजा नाम का लड़का उसे अपने साथ ले जा रहा है और दिल्ली के फरीदाबाद में रहने वाली एक युवती के इशारे पर अगवा किया जा रहा है. इसके बाद छात्र का मोबाइल बंद हो गया. सुबह करीब दस बजे सन्नी की गांव के ही अमन कुमार से बात हुई. बातचीत में उसने बताया कि बादल नाम का लड़का उसके साथ है और वह उसके चचेरे भाई करण की मां का नंबर मांग रहा है. इस सूचना के आधार पर परिजनों ने नवादा थाने को जानकारी दी. थाना प्रभारी बिपिन बिहारी के नेतृत्व में पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला. फुटेज में कुछ लड़कों को सन्नी को बाइक पर बैठाकर ले जाते देखा गया. इसके बाद पुलिस और परिजनों की संयुक्त कोशिशों के बाद बादल कुमार को गिरफ्तार किया गया. पुलिस पूछताछ में बादल ने खुलासा किया कि उसने और उसके दो साथियों ने सन्नी का गला दबाकर हत्या की और शव को पिपरहिया रेलवे अंडरपास के नीचे नहर में फेंक दिया. इस हत्याकांड का कारण प्रेम प्रसंग और पुरानी रंजिश बताया जा रहा है.

सीसीटीवी फुटेज में चारों एक साथ बाइक पर दिखे

आरा. शुक्रवार को सुबह 10:19 मिनट पर हीरो होंडा पैशन प्रो मोटरसाइकिल पर छात्र सन्नी कुमार सिंह और मुख्य आरोपित डॉ बीके शुक्ला सीसीटीवी फुटेज में एक साथ दिखाई दिये. इसके बाद 10:26 मिनट पर वे श्री टोला के पास गये. इसके बाद आनंद नगर होते हुए जमीरा अंडरपास पहुंचे, जहां तीनों आरोपितों ने मिलकर वारदात को अंजाम दिया. पहले उन्होंने छात्र का गला दबाया और फिर पानी में डूबा कर मार डाला. पुलिस जांच में पता चला है कि फरीदाबाद निवासी अंकिता सिंह सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय थी. वह इंस्टाग्राम पर ”अंकिता राजपूत” के नाम से एक्टिव थी और घटना के बाद उसने अपना अकाउंट डिलीट कर दिया है. उसकी मां रेणु डॉट सिंह भी इंस्टाग्राम पर 909 नाम से सक्रिय है. हीरो होंडा पैशन प्रो बाइक बादल चला रहा था. उसके पीछे मृतक सन्नी कुमार सिंह बैठा था और पीछे दो अन्य आरोपितों ने साथ में यात्रा की.

थप्पड़ मारे जाने से छात्र से नाराज था बादल

पुलिस के अनुसार बादल कुमार पहले से सन्नी से नाराज था. एक वर्ष पूर्व शादी समारोह में जातिगत गाना बजाने को लेकर विवाद हुआ था, जिसमें सन्नी ने बादल को थप्पड़ मारा था. इसके अलावा सन्नी ने इंस्टाग्राम पर उक्त युवती को गाली दी, जो बादल की प्रेमिका है. बादल ने पूछताछ में स्वीकार किया कि प्रेमिका के कहने पर उसने सन्नी की हत्या की. वह सन्नी से पहले से ही नाराज था और इस मौके को अपने बदले की भावना को पूरा करने के लिए चुना. सन्नी के चचेरे भाई संदीप कुमार सिंह ने बताया कि आदर्श, बादल और राज सभी अंकिता से जुड़े थे और इंस्टाग्राम के जरिये उनकी बातों को आगे बढ़ा रहे थे. सन्नी शांत स्वभाव का लड़का था और ज्यादा बात नहीं कर

घटना के बाद नवादा व आसपास के क्षेत्राें में आक्रोश

घटना ने नवादा और आसपास के क्षेत्रों में शोक और आक्रोश का माहौल पैदा कर दिया है. इस हृदयविदारक घटना ने समाज के सामने गंभीर सवाल खड़े कर दिये हैं कि कैसे व्यक्तिगत रंजिश और सोशल मीडिया पर विवाद किसी की जान ले सकता है. पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और अन्य आरोपितों की भूमिका भी स्पष्ट कर रही है. छात्र के पिता उपेंद्र कुमार सिंह ने नवादा थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस ने कहा कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और दोषियों को सजा दिलाने के लिए पूरी कार्रवाई की जायेगी. इस हत्याकांड ने न केवल परिवार को सदमे में डाल दिया है बल्कि स्थानीय प्रशासन और पुलिस पर भी सवाल खड़े कर दिये हैं कि कैसे युवक की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं हो सकी. घटना से यह स्पष्ट हुआ है कि सोशल मीडिया और व्यक्तिगत विवाद कभी-कभी भयावह परिणाम भी ला सकते हैं.ता था, यही वजह थी कि वह बदले की आग में जल रहे बादल का शिकार बना.

विज्ञापन
SHAH ABID HUSSAIN

लेखक के बारे में

By SHAH ABID HUSSAIN

SHAH ABID HUSSAIN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन