आरा स्टेशन पर विशेष टिकट जांच अभियान, 678 बेटिकट यात्रियों से 3.89 लाख रुपये जुर्माना वसूला

Author Ashutosh pandey|Edited by Yuvraj Ratan
Updated:
विज्ञापन

प्रतीकात्मक तस्वीर

Arrah News : आरा रेलवे स्टेशन पर विशेष टिकट जांच अभियान चलाया गया, जिसमें 678 बिना टिकट और अनियमित टिकट वाले यात्रियों को पकड़ा गया. रेलवे राजस्व में ₹3.89 लाख जमा कराए गए. रेल अधिकारियों ने यात्रियों से वैध टिकट लेकर यात्रा करने की अपील की है.

विज्ञापन

Arrah News : पूर्व मध्य रेल के दानापुर मंडल द्वारा मंगलवार को आरा रेलवे स्टेशन पर विशेष टिकट जांच अभियान चलाया गया. वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक, दानापुर के निर्देशन में वाणिज्य विभाग और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की संयुक्त टीम ने विशेष टिकट चेकिंग स्पेशल ट्रेन 'लाल गाड़ी' के साथ सघन जांच अभियान चलाया.

आपके शहर में

विज्ञापन

कई ट्रेनों में अतिरिक्त ठहराव देकर हुई सघन जांच

अभियान के दौरान पटना–पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेलखंड से गुजरने वाली लगभग सभी ट्रेनों को अतिरिक्त ठहराव देकर यात्रियों के टिकटों की गहन जांच की गई. इस दौरान बिना टिकट और अनियमित टिकट पर यात्रा करने वाले यात्रियों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की गई.

678 यात्रियों से वसूला गया 3.89 लाख रुपये जुर्माना

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, जांच अभियान में कुल 678 बिना टिकट और अनियमित टिकट पर यात्रा कर रहे यात्री पकड़े गए. इनसे जुर्माने के रूप में कुल 3 लाख 89 हजार 35 रुपये की वसूली कर रेलवे राजस्व में जमा कराया गया.

टिकट लेकर यात्रा करने की अपील

रेल अधिकारियों ने बताया कि इस विशेष अभियान का उद्देश्य यात्रियों को वैध टिकट लेकर यात्रा करने के लिए जागरूक करना और रेलवे के राजस्व की सुरक्षा सुनिश्चित करना है. अभियान के बाद पटना–पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेलखंड के विभिन्न स्टेशनों के टिकट काउंटरों पर यात्रियों की संख्या में वृद्धि देखी गई, जिससे अभियान का सकारात्मक प्रभाव स्पष्ट रूप से दिखाई दिया. रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे हमेशा वैध टिकट या अधिकृत यात्रा प्राधिकार के साथ ही रेल यात्रा करें. बिना टिकट यात्रा करने पर नियमानुसार जुर्माना और अन्य कानूनी कार्रवाई की जा सकती है.

Also Read : गया जी : 28 वर्षीय युवक दोस्तों संग नेपाल घूमने गया, पोखरा के प्रसिद्ध फेवा झील में तैरने के दौरान डूबकर मौत



विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन