बड़हरा के सेमरा में सांसद प्रतिनिधि के साथ मारपीट,
भाजपा समर्थित एजेंट को भागने की शिकायत पर पहुंचे थे सांसद प्रतिनिधि
आरा.
बडहरा विधानसभा क्षेत्र के सेमरा गांव स्थित बूथ संख्या-146 पर एनडीए समर्थित भाजपा प्रत्याशी सह केंद्रीय मंत्री आरके सिंह के प्रतिनिधि इ. धीरेंद्र सिंह के साथ मारपीट का मामला प्रकाश में आया है. बताया जाता है कि सेमरा के बूथ संख्या-146 पर ””””इंडिया”””” समर्थित लोगों ने एजेंट को मारपीट कर भगा दिया. जब वह इसकी शिकायत करने पहुंचे, तो उनके साथ मारपीट की गयी. वाहन भी क्षतिग्रस्त किया गया. पैसे छीन लिया गया. अपहरण कर दूसरी जगह ले जाने का प्रयास किया गया. किसी तरह उनकी जान बची. इस संबंध में सांसद प्रतिनिधि धीरेंद्र सिंह द्वारा स्थानीय थाने में आवेदन दिया गया.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए