दो बच्चे की मां ने युवक पर शादी का झांसा देकर किया यौन शोषण करने का लगाया आरोप
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 27 Jul 2024 8:18 PM
थाने में दर्ज कराया मामला
प्रतिनिधि, फारबिसगंज शहर से सटे प्रखंड के एक पंचायत की रहने वाले दो बच्चों की मां ने उसी पंचायत के रहने वाले एक युवक पर शादी का झांसा देकर पांच साल से यौन शोषण करने का आरोप लगाया है. यही नही पीड़िता महिला ने आरोपित युवक पर घर बनाने के नाम पर 01 लाख 20 हजार रुपये भी लेने का आरोप लगाया है. पीड़ित महिला ने आदर्श थाना फारबिसगंज में आवेदन देकर पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगायी है. थाना में दिये आवेदन में पीड़िता महिला ने बताया है कि उनकी शादी दस साल पूर्व सुपौल जिला के एक गांव में हुई थी. शादी के बाद एक लड़का व एक लड़की है. पीड़िता ने कहा है कि उसी पंचायत के निवासी युवक मो साहवान पिता मो जाकिर से उनका प्रेम हो गया. इसके बाद उक्त आरोपित युवक ने घर बनाने के बाद शादी कर लेने का झांसा देकर उनके साथ पांच साल तक यौन शोषण किया. गर्भवती होने पर दवा खिलाकर गर्भपात करा दिया. पीड़िता ने दो माह पहले आरोपित युवक के शादी अन्यत्र लगने की जानकारी के बाद उसने युवक पर शादी करने का दवाब बनाया तो आरोपित युवक के पिता व परिवार के सदस्यों ने गाली-गलौज व मारपीट की. इस संदर्भ में थानाध्यक्ष राघवेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि पीड़िता द्वारा आवेदन दिया गया है मामला दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है. मामले की जांच कर कानूनी कार्यवाही किये जाने की बातें कही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










