एटीएम कार्ड बदलकर 48 हजार रुपये की निकासी
पीड़ित ने थाने में दिया आवेदन
अररिया. नगर थाना क्षेत्र के खरैयाबस्ती निवासी एक व्यक्ति का एटीएम कार्ड बदलकर शातिर गिरोह ने ठगी कर ली. बैलेंस जांच करते समय एटीएम कार्ड को बदल लिया. इसके बाद खाते से 48 हजार 344 रुपये की अवैध तरीके से निकासी कर ली. पीड़ित खरैयाबस्ती निवासी संजय कुमार दास ने नगर थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है. आवेदन में पीड़ित ने बताया कि सोमवार को एडीबी चौक से आगे बस स्टैंड रोड स्थित एसबीआई एटीएम में बैलेंस चेक करने गया था. तभी एक व्यक्ति ने धोखे से एटीएम कार्ड बदल लिया, जब घर आया तो देखा कि उसके खाते से 48 हजार 344 रुपये का अवैध निकासी हो गयी है. आनन-फानन में संबंधित बैंक जाकर एटीएम कार्ड को लाॅक कराया. नगर थाना में लिखित आवेदन दिया है. आवेदन मिलने के बाद पुलिस टीम ने जांच शुरू कर दी है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए