पहले दिन दो प्रत्याशियों ने भरा पर्चा

Updated:
विज्ञापन

सुरक्षा के थे कड़े इंतजाम

विज्ञापन

भरगामा. भरगामा प्रखंड में पैक्स चुनाव को लेकर शुक्रवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित ब्लॉक परिसर में नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गयी. पहले दिन दो प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया. कुशमौल पंचायत से पंकज कुमार यादव व भरगामा पंचायत से मीनू देवी ने नामांकन पत्र दाखिल किया. जानकारी अनुसार प्रखंड क्षेत्र के कुशमौल पंचायत व भरगामा पंचायत पैक्स के लिए चुनाव होना है. नामांकन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण व व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन द्वारा कड़े सुरक्षा इंतजाम किये गये थे. नामांकन के पहले दिन ही ब्लॉक कार्यालय परिसर में काफी भीड़ देखने को मिली. सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कृषि कार्यालय से लेकर ब्लॉक परिसर के मुख्य मार्ग पर शिव मंदिर के समीप तक पुलिस पदाधिकारी व जवानों की तैनाती की गयी थी. बीडीओ शशिभूषण सुमन ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष व पारदर्शी बनाने के लिए सभी प्रत्याशियों को निर्धारित नियमों का पालन करना अनिवार्य है. उन्होंने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जायेगी. इधर पैक्स अध्यक्ष व प्रबंध कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए नामांकन को लेकर दिनभर ब्लॉक परिसर में प्रत्याशियों व उनके समर्थकों की भीड़ लगी रही. प्रशासन के सख्त रुख के बीच नामांकन की प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन