सुरक्षित बैंकिंग को लेकर दिया प्रशिक्षण

Updated:
विज्ञापन
सुरक्षित बैंकिंग को लेकर दिया प्रशिक्षण

लोगों को बैंकिंग के प्रति किया जागरूक

विज्ञापन

भरगामा. भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा घोषित देशव्यापी वित्तीय साक्षरता सप्ताह के अवसर पर गुरुवार को प्रखंड क्षेत्र के शंकरपुर पंचायत में स्वाधार संस्था के तत्वावधान में केवाइसी व सुरक्षित बैंकिंग विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया. कार्यक्रम 09 से 13 फरवरी तक चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत आयोजित हुआ. जिसका उद्देश्य आमजनों को बैंकिंग प्रक्रियाओं के प्रति जागरूक व सशक्त बनाना है. शिविर में उपस्थित ग्रामीणों, जीविका दीदियों व स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को केवाइसी की अनिवार्यता, इसके लाभ व बैंकिंग सेवाओं को पारदर्शी व सुलभ बनाने में इसकी भूमिका के बारे में विस्तार से जानकारी दी. प्रशिक्षक बमबम कुमार ने बताया कि केवाइसी प्रक्रिया पूरी करने से खाताधारकों को बैंकिंग सुविधाओं का निर्बाध लाभ मिलता है. धोखाधड़ी की आशंका कम होती है. उन्होंने डिजिटल बैंकिंग से जुड़े फ्रॉड, साइबर ठगी, सुरक्षित लेन-देन के तरीके, बैंक कर्ज, बीमा योजनाओं व सरकारी वित्तीय योजनाओं के बारे में भी सरल भाषा में जानकारी दी.

विज्ञापन
प्रफुल्ल भारती

लेखक के बारे में

By प्रफुल्ल भारती

प्रफुल्ल भारती प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन