ePaper

टार्च टूर यात्रा से खिलाड़ियों को मिलेगी नयी ऊर्जा

Updated at : 26 Apr 2025 8:57 PM (IST)
विज्ञापन
टार्च टूर यात्रा से खिलाड़ियों को मिलेगी नयी ऊर्जा

खेलों को लेकर संजीदा है बिहार सरकार

विज्ञापन

अररिया पहुंचने पर टार्च टूर यात्रा का हुआ भव्य स्वागत फोटो-18 a-कार्यक्रम में उपस्थित जिलाधिकारी व अन्य. प्रतिनिधि, अररिया खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 के तहत आगामी 04 से 16 मई तक राज्य के पटना, गया, भागलपुर, राजगीर व बेगूसराय में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है. इसके व्यापक प्रचार-प्रसार व लोगों को इसके प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से टार्च टूर यात्रा अररिया हाई स्कूल पहुंचा. जहां इसका भव्य स्वागत किया गया. टॉर्च टूर यात्रा 14 अप्रैल से 03 मई तक राज्य के विभिन्न जिलों का भ्रमण करेगी. टार्च टूर के कार्यक्रम जिले में खेल संस्कृति को नयी ऊर्जा व प्रेरणा प्रदान किया. यात्रा के माध्यम से युवाओं में खेल भावना, प्रतिस्पर्धात्मकता, अनुशासन व देशभक्ति की भावना को जागृत करने का प्रयास किया जा रहा है. अररिया में इस मशाल यात्रा के आगमन को के मौके पर बड़ी संख्या में छात्र, खिलाड़ी, शिक्षक, अभिभावक, खेल प्रेमी व शहर के गणमान्य उपस्थित थे. कार्यक्रम की शुरूआत स्वागत गान के माध्यम से किया गया. इसके पश्चात मशाल यात्रा को मंच पर लाया गया. बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, पटना व खेल विभाग, बिहार सरकार की टार्च टूर टीम के प्रतिनिधियों द्वारा जिलाधिकारी अनिल कुमार, पुलिस अधीक्षक अंजनी कुमार को खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 की प्रतीकात्मक मशाल सौंपकर उनका अभिनंदन किया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी अनिल कुमार ने कहा कि खिलाड़ियों को राज्य, राष्ट्र व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दिशा देने का यह प्रयास अत्यंत सराहनीय है. उन्होंने कहा कि बिहार में राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न प्रकार के खेलों का आयोजन हो रहा है, जो हम सभी को गौरवान्वित करता है. बिहार सरकार खेलों को लेकर बेहद संजीदा है. जिला स्तर से लेकर पंचायत स्तर तक खेल के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास के लिये कई योजनाएं संचालित की जा रही है. खेल भवनों, जिम, ओपन जिम, इंडोर स्टेडियम व खेल प्रशिक्षकों की नियुक्ति जैसी योजनाएं धरातल पर उतारी जा रही है. इससे जिले में उभरते हुए खेल प्रतिभाओं काफी लाभ होगा. उन्होंने उन्होंने युवा खेल प्रतिभाओं को निरंतर मेहनत करने, अनुशासित रहने व अपने लक्ष्य के प्रति केंद्रित रहने के लिए प्रेरित व प्रोत्साहित किया. खेल विभाग के प्रतिनिधियों ने बताया कि खेलो इंडिया योजना का उद्देश्य केवल प्रतियोगिता आयोजित करना नहीं, बल्कि देश भर के युवाओं में खेल भावना को विकसित करना, खेल को करियर के रूप में स्वीकारने व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए उन्हें तैयार करना है. मौके पर डीपीआरओ मनीष कुमार, सदर एसडीओ अनिकेत कुमार, जिला खेल पदाधिकारी अरविंद कुमार, वरीय उप समाहर्ता संजय कुमार, जिला जन संपर्क पदाधिकारी सोनी कुमारी, गायक अमर आनंद सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRAPHULL BHARTI

लेखक के बारे में

By PRAPHULL BHARTI

PRAPHULL BHARTI is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन