विवाहिता हत्या मामले में तीन पर मामला दर्ज

Updated:
विज्ञापन

गिरफ्तार पति व ससुर भेजा गया जेल

विज्ञापन

दामाद, सास व ससुर पर लगाया हत्या का आरोप नरपतगंज. नरपतगंज नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड संख्या एक धरहरा गांव में रविवार को हुए 30 वर्षीय विवाहिता की हत्या मामले में मृतका के पिता के आवेदन पर फुलकाहा थाना में हत्या मामले को लेकर आरोपी पति, सास, ससुर सहित तीन लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करायी है. हालांकि पुलिस ने घटना के बाद गिरफ्तार पति अजय कुमार दास व ससुर नेबु दास को सोमवार को न्यायिक हिरासत में अररिया भेज दिया है. मालुम हो कि नरपतगंज नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड संख्या 01 में रविवार को 30 वर्षीय महिला प्रियंका देवी पति अजय कुमार दास की हत्या के बाद एफएसएल टीम ने भी घटनास्थल पहुंचकर कई बिंदुओ पर जांच की थी. जबकि फुलकाहा थाना में दर्ज प्राथमिकी में मृतका के पिता सुपौल जिला के छातापुर प्रखंड अंतर्गत चुन्नी निवासी राजेंद्र दास पिता स्वर्गीय रोंदी दास ने बताया कि मेरी पुत्री का शादी अजय कुमार दास से 2015 में हुई थी. पिछले एक वर्ष से पति, सास व ससुर द्वारा मारपीट गाली-गलौज के साथ-साथ जान से मारने की धमकी दी जाती थी. रविवार को दामाद अजय कुमार दास, नींबू दास व मंजू देवी के द्वारा मेरी पुत्री को नाक-मुंह पर तकिया दबाकर हत्या कर दी. घटना के बाद जानकारी मेरे पुत्र को दी. थानाध्यक्ष विकास कुमार मौर्य ने बताया कि मृतका के पिता के आवेदन पर तीन को नामजद कर लिया गया है. वहीं मामले में आरोपी पति व ससुर को न्यायिक हिरासत में अररिया भेज दिया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन