हजारों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

Updated:
विज्ञापन
हजारों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

सुंदरनाथ धाम में 47 बच्चों का हुआ मुंडन

विज्ञापन

कुर्साकांटा. जिले के ऐतिहासिक शिव मंदिर सुंदरनाथ धाम में रविवार को 15 हजार श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया. सुंदरी मठ न्यास समिति के सदस्यों ने बताया कि महंत सिंहेश्वर गिरी दैनिक प्रात: कालीन पूजा के उपरांत पांच बजे गर्भ गृह समेत अन्य देवी देवताओं के कपाट को शिव भक्तों के लिये खोल दिया गया. रविवार को 47 बच्चों का मुंडन संस्कार भी कराया गया. कमेटी के लोगों ने बताया कि विगत दो मार्च को महा शिवरात्रि महोत्सव का समापन कर दिया गया है. लेकिन श्रद्धालुओं की भीड़ प्रतिदिन हो रही है. मंदिर के स्थायी सुरक्षा गार्ड ड्यूटी पर तैनात रहे. श्रद्धालुओं में भारतीय क्षेत्र के अलावे पड़ोसी राष्ट्र नेपाल से भी काफी संख्या में श्रद्धालु सुंदरनाथ धाम पहुंच रहे हैं.

विज्ञापन
मृगेंद्रमणि सिंह

लेखक के बारे में

By मृगेंद्रमणि सिंह

मृगेंद्रमणि सिंह प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. प्रभात खबर के अररिया कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन