ई-रिक्शा शोरूम में 2.10 लाख की चोरी

Updated at : 03 Jun 2024 10:46 PM (IST)
विज्ञापन
ई-रिक्शा शोरूम में 2.10 लाख की चोरी

चोरी की घटना में हुआ इजाफा

विज्ञापन

चोरी की घटना में हुआ इजाफा अररिया. नगर थाना क्षेत्र में चोरी की घटना में इजाफा होना पुनः शुरू हो गया है. बीते शुक्रवार की देर रात्रि एसपी आवास से महज 500 गज की दूरी स्थित एक बैट्री दुकान के छत का चदरा काटकर दुकान से करीब डेढ़ लाख रुपये मूल्य की बैट्री चोरी कर लिया था. अब चोरों ने ओम नगर वार्ड संख्या 08 स्थित एक इ-रिक्शा शोरूम में रविवार की देर रात्रि शो-रूम का शेड काटकर 2.10 हजार नकद रुपये की चोरी की घटना को अंजाम दिया है. चोरी की घटना की जानकारी शोरूम के मालिक को सोमवार की सुबह साढ़े 10 बजे मालूम चला. जब पीड़ित मालिक अपना इ-रिक्शा शोरूम को खोलने पहुंचे. जब शोरूम को खोलकर वह अंदर गए तो उन्होंने देखा कि उनके शोरूम का सारा सामान बिखरा पड़ा है व दुकान के अंदर में ऊपर से दिया गया टीन का शेड कटा हुआ है व शोरूम में बने लॉकर का ताला भी टूटा हुआ है. जिसमें पीड़ित शोरूम मालिक ओम नगर वार्ड संख्या 08 निवासी पीड़ित मनजीत राज ने बताया कि कैश लॉकर में रखे 02 लाख 10 हजार रुपये गायब हैं. घटना की जानकारी देते हुए शोरूम मालिक ने बताया कि रविवार की रात्रि 10 बजे वह अपने शोरूम को बंद कर घर चले गए थे. रविवार को एक इ-रिक्शा की बिक्री हुई थी. जिसमें बिक्री का नगद राशि उन्होंने अपने शोरूम के लॉकर में रखा था. इसके बाद रविवार की देर रात्रि अज्ञात चोरों ने उनके शोरूम के ऊपर छत के टीन का चदरा काटकर कैश लॉकर में रखा 02 लाख 10 हजार रुपये नगद राशि की चोरी की घटना को अंजाम दिया है. बताया गया कि चोरी करने के दौरान अज्ञात चोरों के द्वारा शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरा को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया है. इसके बाद पीड़ित शोरूम मालिक प्रिंस मनजीत राज ने घटना की सूचना लिखित रूप से नगर थाना में देने की बात कही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन