गाली-गलौज करने के आरोपित पुलिस कर्मी को एसपी ने किया निलंबित

Updated:
विज्ञापन

अररिया एसपी जितेंद्र कुमार ने जोकीहाट थाना में पदस्थापित एक जेएसआइ विनय कुमार सहनी को आम नागरिक के साथ गाली-गलौज करने के आरोप में वीडियो वायरल होने के कारण निलंबित कर दिया.

विज्ञापन

जोकीहाट. अररिया एसपी जितेंद्र कुमार ने जोकीहाट थाना में पदस्थापित एक जेएसआइ विनय कुमार सहनी को आम नागरिक के साथ गाली-गलौज करने के आरोप में वीडियो वायरल होने के कारण निलंबित कर दिया. एसपी के इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है. अररिया पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि 31 जनवरी को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, इसमें एक पुलिस कर्मी द्वारा आम नागरिक के साथ अमर्यादित व गाली-गलौज युक्त भाषा का प्रयोग करते हुए देखा गया. मामले में एसपी अररिया ने एसडीपीओ को मामले की छानबीन के लिए अधिकृत किया. एसडीपीओ ने जांचोपरांत रिपोर्ट दिया कि वीडियो में दिख रहे पुलिस कर्मी सअनि विनय कुमार सहनी जो जोकीहाट थाना में पदस्थापित हैं. उनके द्वारा आम नागरिक के साथ अमर्यादित भाषा का प्रयोग करते हुए गाली गलौज की गयी है. एसपी ने कहा है कि अनुशासनहीनता, दुर्व्यवहार व आम नागरिकों के साथ अमर्यादित आचरण किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है. इस प्रकार की कृतियों पर शून्य सहिष्णुता की नीति अपनाई जायेगी. गौरतलब है कि बारा इस्तबरार के एक युवक ने मोबाइल काॅल ओडियो वायरल कर दिया था. —————————– शराबी गिरफ्तार सिकटी. थाना पुलिस ने शनिवार की संध्या शराब पीकर हंगामा करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपित का नाम मो अशरफ खान (25) पिता ताहिर निवासी वार्ड 12 खान टोला पड़रिया निवासी है. ——————-

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन