तेरापंथ महिला मंडल ने प्रतिभागियों को किया सम्मानित

Updated:
विज्ञापन

गृहलक्ष्मी स्वाभिमान कार्यक्रम का आयोजन

विज्ञापन

अररिया. तेरापंथ महिला मंडल, अररिया ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन जैन धर्मशाला में किया. तेरापंथ महिला मंडल, अररिया कोर्ट तेरापंथ जैन समाज का एक सशक्त महिला संगठन है. अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सशक्तिकरण के लिए महिलाओं का सम्मान कर समाज के लिए प्रेरणादयी कार्य कर रहे हैं. प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी गृह लक्ष्मी स्वाभिमान के अंतर्गत तेरापंथ महिला मंडल ने कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता व जुबेनाइल जस्टिस बोर्ड की सदस्य प्रीति झा, वन स्टॉप सेंटर की केंद्रीय प्रशासक वर्षा रानी व बाल कल्याण समिति की सदस्य नूतन कुमारी को उनके द्वारा किये गये सामाजिक कार्यों के लिए तेरापंथ महिला मंडल ने प्रशस्ति पत्र व अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया. कार्यक्रम में प्रीति झा ने सम्मान व सामाजिक कार्यों में हमेशा सम्मिलित होने के लिए अपने पति डॉ कुमार आनंद व अपने पूरे परिवार को श्रेय दिया. वर्षा रानी ने महिला सशक्तिकरण के लिए हमेशा तैयार रहने की बात कही. नूतन कुमारी ने युवा महिलाओं को ज्यादा ध्यान देने की बातें कही. कार्यक्रम में प्रेमलता डूंगरवाल, संतोष देवी दुगड़, दुलारी देवी भूतेडिया, रितु चंडालिया को प्रेरणा सम्मान से सम्मानित किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ नमस्कार महामंत्र के द्वारा किया गया. कार्यक्रम में उपस्थित बहनों व अतिथि का स्वागत महिला मंडल की मंत्री सुरभि दुगड़ ने किया. अपने वक्तव्य में सुरभि दुगड़ ने अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल की उपलब्धियां के बारे में जानकारी दी. इसके बाद युवती बहनों ने प्रेरणा गीत का संगान कर बहनों में नहीं ऊर्जा का संचार किया. कार्यक्रम में आस्था बेगवानी व ज्योति बोथरा ने अपने वक्तव्य द्वारा अपने भाव रखें. कार्यक्रम के अंत में महिला मंडल की अध्यक्षा सरिता बेगवानी ने उपस्थित सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया व निरंतर स्वावलंबी होने के लिए बहनों को प्रेरित किया. कार्यक्रम का सफल संचालन ब्यूटी बेगवानी ने किया. कार्यक्रम में फरवरी माह में आयोजित मर्यादा क्वेस्ट में सम्मिलित सभी प्रतिभागियों का भी सम्मान किया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन