5.6 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
5.6 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

गुप्त सूचना पर की गयी कार्रवाई

विज्ञापन

कुर्साकांटा. कुर्साकांटा पुलिस को रविवार को गश्ती के दौरान उमवि रहटमीना के बगल में गुमटी से स्मैक के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष समेत बीडीओ कुर्साकांटा को दी गयी. थानाध्यक्ष को मिली सूचना पर बीडीओ नेहा कुमारी के नेतृत्व में टीम गठित की गयी. जहां पुलिस टीम को देखते ही गुमटी दुकानदार दुकान छोड़कर भागने लगा. जिसे पुलिस बल के सहयोग से गिरफ्तार कर लिया गया. जानकारी देते थानाध्यक्ष रोहित कुमार ने बताया कि गुमटी की तलाशी ली गयी तो गुमटी से 5.6 ग्राम स्मैक बरामद हुआ. इसके साथ ही दुकानदार आशीष कुमार पिता स्व प्रयाग झा रहटमीना वार्ड संख्या 05 निवासी को गिरफ्तार कर लिया गया. थानाध्यक्ष ने बताया कि स्मैक के साथ गिरफ्तार व्यक्ति के विरुद्ध पीटीसी रवींद्र कुमार के स्वलिखित बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार युवक को सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

विज्ञापन
Rahul Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Rahul Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन