सुंदरनाथ धाम में शिवरात्रि महोत्सव का समापन

Updated:
विज्ञापन

होली के भक्ति गीतों से पूरा मंदिर परिसर हुआ गुंजायमान

विज्ञापन

कुर्साकांटा. ऐतिहासिक शिव मंदिर सुंदरनाथ धाम में आयोजित 15 दिवसीय महा शिवरात्रि महोत्सव का सोमवार को समापन कर दिया गया. इस अवसर पर सुंदरी मठ न्यास समिति के सदस्यों व कर्मियों ने शिव-पार्वती, गणेश जी, नंदी महाराज, हनुमान जी सहित प्रतिस्थापित देवी-देवताओं को गुलाल-रंग चढ़ा कर होली का शुभारंभ किया. इसके साथ ही एक-दूसरे को अबीर लगाकर होली की शुभकामनाएं दी. मौजूद श्रद्धालुओं के बाबा सुंदरनाथ,हर हर महादेव के जयकारे से मंदिर परिसर गूंजता रहा. इस अवसर पर सभी होली के भक्ति गीतों पर खूब झूमे. मंदिर समिति के एचके सिंह, रामदेव सरदार, रामानंद मंडल, मनोज भगत, रामप्रसाद शर्मा व भानू सिंह, निरंजन मंडल, मुखिया प्रतिनिधि अरविंद मंडल, महंत सिंहेश्वर गिरि, झमेली शर्मा, परशुराम पासवान सहित मंदिर के सुरक्षा गार्ड व दर्जनों श्रद्धालु मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन