पलासी में मासूम से दुष्कर्म, आरोपी फरार, पुलिस जांच में जुटी
सांकेतिक तस्वीर
Palasi Minor Rape Case: नकटाखुर्द पंचायत में 5 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का मामला, आरोपी सैरी कुमार फरार, परिजनों ने दर्ज कराई प्राथमिकी, पुलिस ने जांच शुरू की.
Palasi Minor Rape Case: प्रखड के नकटाखुर्द पंचायत की एक पांच वर्षीय बच्ची से एक युवक ने दुष्कर्म किया. इस घटना की बाबत को लेकर लड़की के माता ने पलासी थाना में पांच लोगों के विरुद्ध एक नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी में पीड़िता ने कहा है कि गुरुवार को समय करीब 03 बजे दिन में मेरी बच्ची अचानक गायब हो गयी. खोजबीन करने लगे तो खोजबीन करते हुए घर से करीब 500 मीटर दूरी स्थित सुंदर चौक से दक्षिण कलवर्ट के समीप कलवर्ट के नीचे से बच्ची के रोने व चिल्लाने की आवाज सुनकर कलवर्ट के नीचे झांका तो देखा कि मेरी लड़की नग्न हैं व सैरी कुमार राम उम्र 25 वर्ष मेरी पुत्री से दुष्कर्म कर रहा है. मेरे हल्ला करने पर युवक भाग गया.
आपके शहर में
Palasi Minor Rape Case: पुलिस जांच में जुटी
इसके बाद अपनी पुत्री को लहूलुहान अवस्था में गोंद में उठाकर घर लाये व युवक के घर जाकर उनके पिता व परिजनों से कहने लगी तो उक्त लोगों मेरे साथ गाली-गलौज करने लगे. वहीं स्थानीय जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणो ने पंचायती की बात करने लगे. वहीं घटना की सूचना पर पलासी थाना पुलिस व एफएसएल की टीम ने शुक्रवार देर शाम घटना स्थल झिलमिलिया गांव पहुंच कर घटना की जानकारी लेते हुए. आरोपित के पिता को हिरासत में ले लिया है. साथ ही लड़की को मेडिकल जांच के लिए अररिया भेज दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए