सीमांचल में शुरू हुआ 'छात्र संवाद' अभियान, 11 जुलाई को पूर्णिया में जुटेंगे छात्र

Updated:
विज्ञापन
11 जुलाई को पूर्णिया में आयोजित होगा  "छात्रों की गूंज " कार्यक्रम सीमांचल के चारों जिलों से बड़ी संख्या में पहुंचेंगे छात्र

कार्यक्रम के सफलता को ले कर छात्रों से संवाद करते कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के जिलाध्यक्ष सहित अन्य

कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग ने 'छात्रों की गूंज' अभियान के तहत सीमांचल में 'छात्र संवाद' की शुरुआत की है. फारबिसगंज के कोचिंग संस्थानों में छात्रों से सीधी बातचीत की जा रही है. 11 जुलाई को पूर्णिया में एक बड़े कार्यक्रम का आयोजन होगा, जिसमें राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी छात्रों से सीधा संवाद करेंगे.

विज्ञापन

अररिया : शिक्षा व्यवस्था में व्याप्त अव्यवस्थाओं, पेपर लीक, परीक्षा रद्द होने, बढ़ती बेरोज़गारी और छात्रों के भविष्य से जुड़े मुद्दों को लेकर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा शुरू किए गए "छात्रों की गूंज" अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग ने सीमांचल में "छात्र संवाद" अभियान की शुरुआत की है.

कोचिंग संस्थानों में छात्रों से किया जा रहा संवाद

कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग, अररिया के जिलाध्यक्ष सैफ अली खान के नेतृत्व में फारबिसगंज के विभिन्न कोचिंग संस्थानों में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के बीच संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. इस दौरान छात्रों को 11 जुलाई 2026 को पूर्णिया में आयोजित होने वाले "छात्रों की गूंज" कार्यक्रम में शामिल होने का आमंत्रण दिया गया.

इमरान प्रतापगढ़ी करेंगे छात्रों से संवाद

सैफ अली खान ने बताया कि कार्यक्रम में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी विशेष रूप से शामिल होंगे. वे सीमांचल के छात्रों से शिक्षा, रोजगार, पेपर लीक और परीक्षा प्रणाली जैसे मुद्दों पर सीधा संवाद करेंगे और उनके विचार सुनेंगे.

उन्होंने बताया कि अररिया, पूर्णिया, कटिहार और किशनगंज से बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं के कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है. उन्होंने कहा कि "छात्रों की गूंज" छात्रों की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने का एक महत्वपूर्ण अभियान है. सीमांचल के सभी छात्र-छात्राओं से 11 जुलाई को पूर्णिया पहुंचकर कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की.


विज्ञापन
कलीमउद्दीन

लेखक के बारे में

By कलीमउद्दीन

कलीमउद्दीन प्रिंट माध्यम में 24 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन