सुंदरधाम में शिवरात्रि की तैयारी जोरों पर

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

यहां दूर दूर से आते हैं श्रद्धालु

विज्ञापन

कुर्साकांटा. शिव मंदिर सुंदरनाथ धाम में आगामी 15 फरवरी को आयोजित होने वाली महा शिवरात्रि को लेकर तैयारी जोरों पर है. महा शिवरात्रि के अवसर पर लगने वाली 15 दिवसीय मेले को कुशलता पूर्वक, शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन समेत सुंदरी मठ न्यास समिति के सदस्य लगातार प्रयासरत कर रहे हैं. महा शिवरात्रि की तैयारी को लेकर आये दिन जिला पदाधिकारी के निर्देश पर जिला से आये पदाधिकारियों की बैठक के साथ महा शिवरात्रि पर उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने को लेकर रणनीति बनायी जाती रही है. मालूम हो कि भारत-नेपाल से सटे कुर्साकांटा प्रखंड के ग्राम पंचायत डुमरिया में स्थित सुंदरनाथ धाम शिव मंदिर दशकों से श्रद्धालुओं का आकर्षण का केंद्र बना रहा. महा शिवरात्रि के मौके पर पड़ोसी राष्ट्र नेपाल से भी भारी संख्या में श्रद्धालु आते रहे हैं. वहीं भारतीय क्षेत्र के भी काफी दूर दराज से श्रद्धालु महा शिवरात्रि पर जलाभिषेक के साथ मुंडन संस्कार भी काफी संख्या में होती है. जानकारी देते पूर्व मंत्री सह सिकटी विधायक सह सुंदरी मठ न्यास समिति के अध्यक्ष विजय कुमार मंडल ने बताया कि इस महा शिवरात्रि पर चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के साथ श्रद्धालुओं को जलाभिषेक में परेशानी न हो को लेकर शिव गंगा के किनारे बैरिकेडिंग बनायी गयी है. जिसमें पुरुष व महिला श्रद्धालु के लिए अलग अलग व्यवस्था है. बताया कि महा शिवरात्रि के मौके पर सुंदरनाथ शिव मंदिर में लाखों की संख्या में श्रद्धालु सुंदरनाथ पहुंचते हैं.

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन