ePaper

राष्ट्रीय एकता बनाये रखने को लेकर पुलिस ने ली शपथ

Updated at : 01 Nov 2024 6:33 PM (IST)
विज्ञापन
राष्ट्रीय एकता बनाये रखने को लेकर पुलिस ने ली शपथ

पुलिस उप महानिरीक्षक के आदेश पर ली शपथ

विज्ञापन

जयंती पर याद किये गये सरदार वल्लभ भाई पटेल फोटो-3- जोकीहाट थाना में शपथ लेते पुलिस अधिकारी. प्रतिनिधि, जोकीहाट जोकीहाट थाना में थानाध्यक्ष राजीव कुमार झा ने गुरुवार को सभी पुलिस पदाधिकारियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलायी. सभी पुलिस कर्मियों ने शपथ लेते हुए कहा कि मैं सत्यनिष्ठा से शपथ लेता हूं कि मैं राष्ट्र की एकता, अखंडता व सुरक्षा को बनाये रखने के लिए स्वयं को समर्पित करूंगा व अपने देशवासियों के बीच यह संदेश फैलाने का भी भरसक प्रयत्न करूंगा. मैं यह शपथ देश की एकता की भावना से ले रहा हूं. जिसे सरदार बल्लभ भाई पटेल की दूरदर्शिता व कार्यों द्वारा संभव बनाया जा सका. मैं अपने देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान करने का भी सत्यनिष्ठा से संकल्प लेता हूं. थानाध्यक्ष राजीव कुमार झा ने बताया कि पुलिस उप महानिरीक्षक कार्मिक पटना के निर्देश पर यह शपथ दिलाई गयी. इस अवसर पर अपर थानाध्यक्ष श्रवण कुमार, अनि नीतेश सिंह, बीके नट, गोविंद राम, लक्ष्मण पासवान, आकाश कुमार, सुरेंद्र मिश्रा, बिमलेश पांडे सहित सभी पुलिस कर्मी उपस्थित थे. ————- पुलिस कर्मियों ने ली देश की एकता की शपथ फोटो-4-शपथ लेते पुलिस अधिकारी व पुलिस बल. भरगामा. देश के प्रथम गृह मंत्री रहे सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती गुरुवार को प्रखंड भर में राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गयी. साथ हीं देश की एकता व अखंडता को बनाए रखने के लिए स्वयं को समर्पित करने की शपथ ली. राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर भरगामा थाना में पुलिस पदाधिकारी को थानाध्यक्ष राकेश कुमार द्वारा शपथ दिलाया गया. लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्म दिवस पर पुलिस के अधिकारियों द्वारा उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन कर देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने के लिए संकल्प लिया. इस मौके पर थानाध्यक्ष ने कहा कि राष्ट्रीय एकता दिवस हर साल 31 अक्तूबर को मनाया जाता है. भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती को मनाने के लिए भारत सरकार द्वारा शुरुआत की गयी थी. सरदार वल्लभ भाई पटेल ने 560 रियासतों से भारत के एकीकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. उन्होंने भारत की एकता और अखंडता को बनाए रखने के लिए अपने कर्तव्यों का निर्वहन निष्ठा पूर्वक करने के लिए संकल्प को दोहराया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन