कवि सोहनलाल द्विवेदी की मनी पुण्यतिथि

Updated:
विज्ञापन

तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें किया नमन

विज्ञापन

फारबिसगंज. स्थानीय साहित्यिक संस्था इंद्रधनुष साहित्य परिषद के द्वारा बाल साहित्यकार हेमंत यादव शशि की अध्यक्षता में राष्ट्र कवि सोहनलाल द्विवेदी की पुण्यतिथि समारोहपूर्वक मनायी. इस मौके पर संस्था से जुड़े सदस्यों, साहित्य प्रेमियों व अन्य गणमान्य लोगों ने सर्वप्रथम राष्ट्र कवि सोहनलाल द्विवेदी की तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया. इस मौके पर पूर्व प्रधानाध्यापक सुरेंद्र प्रसाद मंडल, पूर्व प्राचार्य हरिशंकर झा, हरि नंदन मेहता, परिषद के संस्थापक सचिव विनोद कुमार तिवारी, उपसचिव अरविंद ठाकुर और सभाध्यक्ष हेमंत यादव ने सोहनलाल द्विवेदी के बारे में विस्तार पूर्वक बताया. इस मौके पर हसमत सिद्दीकी, कवि सुनील दास, शिवनारायण चौधरी, पलक धारी मंडल, मनीष राज सहित दर्जनों साहित्यकार व साहित्य प्रेमी उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन