14 बोतल नेपाली शराब के साथ एक गिरफ्तार

जोगबनी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार को जोगबनी बस स्टैंड से नेपाली शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया
जोगबनी. जोगबनी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार को जोगबनी बस स्टैंड से नेपाली शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार व्यक्ति जोगबनी के इस्लामपुर वार्ड संख्या 06 निवासी मो फिरोज पिता मो कासीम बताया जा रहा है. इस संबंध में थानाध्यक्ष राजीव कुमार आजाद ने कहा कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने बस स्टैंड के पास जांच अभियान चलाया. जांच अभियान के दौरान एक व्यक्ति के बैग की तलाशी ली गई तो 14 बोतल अंग्रेजी शराब शराब बरामद किया गया. पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




