केक काट कर मनाया सांसद का जन्मदिन
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 29 Dec 2024 6:48 PM
कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाई
-10- प्रतिनिधि, फारबिसगंज
शहर के रेफरल अस्पताल रोड निवासी वरिष्ठ भाजपा नेता सह पूर्व जिप उपाध्यक्ष शंभु प्रसाद साह के आवास में रविवार को भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा के नेतृत्व में एक कार्यक्रम का आयोजन कर भाजपा कार्यकर्ताओं ने अररिया सांसद प्रदीप कुमार सिंह का जन्मदिन समारोहपूर्वक मनाया. भाजपा कार्यकर्ताओं ने केक काट कर एक दूसरे को मिठाई खिला कर खुशी मनायी. कार्यक्रम स्थल से ही सांसद श्री सिंह को उनके जन्म दिन पर उन्हें शुभकामनाएं व बधाई दी. इस मौके पर भाजपा नेता शंभु प्रसाद साह ने कहा कि प्रदीप कुमार सिंह अररिया लोकसभा क्षेत्र का सांसद रहते हुए इस लोकसभा क्षेत्र के हित में अनेक काम किये हैं. विकास कार्यों को गति प्रदान कर रहे हैं. उनको भगवान लंबी उम्र दें और वो क्षेत्र का सर्वांगीण विकास करें. मौके पर महामंत्री प्रताप नारायण मंडल, भाजपा नगर अध्यक्ष रजत सिंह, मंडल अध्यक्ष सुनील चौरसिया,जितेंद्र साह,राजेन्द्र झा,महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष चांदनी सिंह,नागेश्वर यादव, अंशु कन्नौजिया सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे.————-
सांसद प्रदीप कुमार सिंह के जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाई
सिमराहा. रविवार को अररिया लोकसभा क्षेत्र के लोकप्रिय भाजपा सांसद प्रदीप कुमार सिंह के जन्मदिन पर जिलेभर में उनके समर्थकों व कार्यकर्ताओं ने खुशी का माहौल बनाया. कार्यकर्ताओं ने सांसद की लंबी उम्र व सफलता की कामना की. समर्थकों ने जन्मदिन के मौके पर पर कई जगह मिठाई व फल बांटने का आयोजन किया. अपने प्रिय सांसद के प्रति आभार व्यक्त किया. प्रखंड के ग्रामीण इलाकों में रमई पंचायत के पूर्व मुखिया यदुनंदन झा उर्फ बेचन झा, हलहलिया के मुखिया अशोक कुमार यादव, पूर्व मुखिया कुमार नाथ झा, दिलीप साह, गुड्डू भगत, बिरेंद्र मंडल, अतिपिछड़ा मोर्चा के जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल, निरंजन मंडल के अलावे सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सांसद की कार्यशैली और जनकल्याण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को सराहा व भविष्य में भी उन्हें इसी तरह से सेवा करने की शुभकामनाएं दी.
———–लोगों ने सुनी पीएम के मन की बात11- प्रतिनिधि, फारबिसगंज
फारबिसगंज में भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष चांदनी सिंह के नेतृत्व में प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को सुना गया. मौके पर रविवार को सार्वजनिक रेणु पुस्तकालय में भी प्रधानमंत्री की मन कि बात कार्यक्रम सुना गया. मन कि बात कार्यक्रम के बाद अररिया के लोकप्रिय सांसद प्रदीप कुमार सिंह का जन्म दिवस पर बधाई देते हुए कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस मौके पर महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष चांदनी सिंह, प्रशेनजीत चौधरी, शिवानी सिंह, चांदनी सिंह, नम्रता सिंह, ममता साह, निलिमा साह, प्रियंका सिंह, शंभु प्रसाद साह, प्रताप नारायण मंडल, आनंद भगत सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










