ट्रैक्टर हादसे के पीड़ितों से मिले सांसद प्रदीप कुमार सिंह, हर संभव मदद का दिया भरोसा

Updated:
विज्ञापन

सदर अस्पताल में मृतक व घायलों के परिजनों से मिलकर संवेदना प्रकट करते सांसद प्रदीप कुमार सिंह

भरगामा के सिरसिया कला गांव में हुए दुखद ट्रैक्टर हादसे में तीन महिला मजदूरों की मौत हो गई. घटना पर संज्ञान लेते हुए सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने पीड़ित परिवारों से मिलकर हरसंभव सहायता का भरोसा दिया.

विज्ञापन

अररिया : भरगामा के सिरसिया कला गांव में ट्रैक्टर पलटने से तीन महिला मजदूरों की मौत की घटना की सूचना मिलते ही सांसद प्रदीप कुमार सिंह मंगलवार को सदर अस्पताल पहुंचे. उन्होंने मृतक महिलाओं के परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की और हरसंभव सहायता का भरोसा दिया. सांसद ने अस्पताल में भर्ती घायलों का भी हालचाल जाना तथा चिकित्सकों से उनके इलाज की जानकारी ली.

आपके शहर में

विज्ञापन

दोषियों पर कार्रवाई की मांग

सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए कहा कि महिला मजदूर धान की रोपनी के लिए जा रही थीं. आरोप लगाया कि ट्रैक्टर की स्टेयरिंग एक नाबालिग के हाथ में सौंप दी गई थी, जिसकी लापरवाही के कारण तीन महिलाओं की जान चली गई. उन्होंने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण घटना है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए.

सरकारी सहायता दिलाने का आश्वासन

सांसद ने कहा कि उनकी संवेदनाएं मृतकों के परिजनों के साथ हैं. उन्होंने भरोसा दिलाया कि पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहयोग दिया जाएगा तथा सरकारी सहायता उपलब्ध कराने के लिए भी हर स्तर पर प्रयास किया जाएगा. साथ ही प्रशासन से हादसे के जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने की मांग की.

और पढ़ें : धान रोपनी के लिए जा रहे मजदूरों से भरा ट्रैक्टर पलटा : तीन महिलाओं की मौत, आधा दर्जन घायल


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन