भवन निर्माण में गुणवत्ता का रखें ख्याल

Updated:
विज्ञापन

उमावि सुंदरी डुमरिया में बैठक आयोजित

विज्ञापन

कुर्साकांटा. प्रखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत डुमरिया के उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय सुंदरी डुमरिया में गुरुवार को विद्यालय में सीनियर सेकेंडरी स्कूल में तीन मंजिला भवन निर्माण को लेकर बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता पूर्व प्रखंड प्रमुख सुशील कुमार सिंह ने की. बैठक में संवेदक से भवन निर्माण को लेकर प्रदत्त मानक के अनुरूप से गुणवत्तापूर्ण तरीके से निर्माण कार्य करने की बात कही. इस दौरान विद्यालय के प्रधानाध्यापक पुष्पा कुमारी व यूएमएस कबीर टोला सुंदरी के प्रधानाध्यापक संजय कुमार शर्मा ने बताया कि पूर्व प्रमुख के अथक प्रयास से सीनियर सेकेंडरी स्कूल भवन निर्माण को लेकर भूमि अधिग्रहीत हो सकी है. मौके पर मुखिया प्रतिनिधि महेश साह, पूर्व मुखिया प्रतिनिधि जयमोद भगत, सरपंच प्रतिनिधि बलराम सिंह, पैक्स अध्यक्ष मो निजाम, विजय केशरी, विनोद शर्मा, उद्यानंद शर्मा, मो ताहिर, कृत्यानंद पासवान सहित दर्जनों लोग मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन