बैंक से राशि की निकासी करने जा रहे पति-पत्नी की सड़क दुर्घटना में मौत

Updated at : 29 Jul 2024 8:29 PM (IST)
विज्ञापन
बैंक से राशि की निकासी करने जा रहे पति-पत्नी की सड़क दुर्घटना में मौत

घटना के बाद गांव में पसरा मातम

विज्ञापन

फोटो:38- घटनास्थल पर मौजूद कार. प्रतिनिधि, परवाहा बौसी थाना क्षेत्र के भवानी नगर स्कूल के समीप बाइक व कार के बीच हुई टक्कर में बाइक पर सवार पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गये. जिसे परिजनों व घटनास्थल पर मौजूद लोगों के द्वारा आनन – फानन में इलाज के लिये पूर्णिया ले जाया गया. जहां इलाज के क्रम में दंपत्ति की मौत हो गयी. जानकारी के मुताबिक मृतक बौसी थाना क्षेत्र के बौसी पंचायत के भवानी नगर वार्ड संख्या 04 निवासी जोगानंद सिंह (45) पिता नकछेदी सिंह व कारी देवी(40) पति जोगानंद सिंह हैं. स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतक पति-पत्नी बैंक से रुपये की निकासी करने जा रहे थे, इसी क्रम में भवानी नगर स्कूल से थोड़ा आगे एक तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दिया. जिसमें दोनों बुरी तरह घायल हो गये, जिसे इलाज के लिए पूर्णिया ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गयी. जबकि कार चालक कार को छोड़कर भागने में सफल रहा. समाचार प्रेषण तक मृतक दंपती का शव गांव नहीं पहुंच पाया था. घटना के बाद से पूरे भवानी नगर का माहौल गमगीन है, साथ हीं परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है. इधर बौसी थानाध्यक्ष विकास पासवान ने बताया कि सड़क दुर्घटना में पति पत्नी की मौत हुई है, शव अभी तक घर नहीं पहुंचा है, शव पहुंचने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन