ePaper

मारपीट व लूट के खिलाफ मुखिया व उनके पति सहित 11 पर मामला दर्ज

Updated at : 08 Feb 2026 7:56 PM (IST)
विज्ञापन
मारपीट व लूट के खिलाफ मुखिया व उनके पति सहित 11 पर मामला दर्ज

मामला जोकीहाट थाना क्षेत्र के सिमरिया पंचायत का

विज्ञापन

जोकीहाट. जोकीहाट थाना क्षेत्र के सिमरिया पंचायत के काशीबाड़ी वार्ड संख्या 08 की रहने वाली महिला ने घर में घुसकर मारपीट, छेड़छाड़ व लूटपाट करने का गंभीर आरोप लगाते हुए सिमरिया पंचायत की मुखिया गजाला परवीन व उनके पति अख्तर आलम सहित 11 लोगों के खिलाफ जोकीहाट थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है. दर्ज प्राथमिकी के अनुसार पीड़िता सालेहा, पति मो अफरोज ने बताया कि शुक्रवार को करीब 01 बजे वह अपने घर के आंगन में उनके देवर मो खुर्शीद व परिवार के अन्य लोगों के साथ मौजूद थीं. उसी समय आरोपितों ने कथित रूप से हथियारों से लैस होकर अचानक हमला कर दिया. आवेदन के अनुसार सभी आरोपित लाठी-डंडा, लोहे की रड व तेजधार हथियार लेकर पहुंचे. गाली-गलौच करते हुए मारपीट शुरू कर दी. महिला का आरोप है कि हमलावरों ने उसके साथ अभद्र व्यवहार किया, कपड़े फाड़ दिए व गले व पेट पर वार किया. बीच-बचाव करने पहुंचे देवर के साथ भी मारपीट की तथा गमछे से गला कसने का प्रयास किया गया. आरोपियों में मुखिया पति मो अख्तर ,अजमल, अबु नसर, नैय्यर, मंसूर, मसरूर, अमीर उर्फ पलटू, उबेद, मुखिया गजाला परवीन ,मो अंसर, मंजूर शामिल हैं. पीड़िता ने आरोप लगाया है कि हमलावरों ने घर में तोड़फोड़ भी की व बक्सा में रखा चांदी-सोने के जेवरात के साथ करीब 50 हजार रुपये नकद लूट लिए. हो-हल्ला गुल्ला सुनकर आसपास के लोग जुटने लगे तो सभी आरोपी मौके से फरार हो गया. इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को जोकीहाट रेफरल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया. थानाध्यक्ष राजीव कुमार झा ने प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है.

विज्ञापन
PRAPHULL BHARTI

लेखक के बारे में

By PRAPHULL BHARTI

PRAPHULL BHARTI is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन