होली मिलन समारोह का आयोजन
एक-दूसरे को गुलाल लगाकर दी होली की बधाई
सिकटी. प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सोहागमाड़ो गांव में होली के उपलक्ष्य में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन रविवार को किया गया. हर साल की तरह इस बार भी ये आयोजन स्थानीय मुखिया संतोष झा व समाज सेवी इं मनोज झा उनके निवास पर आयोजित किया गया. कार्यक्रम में गांव सहित आसपास के क्षेत्रों की बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, बुद्धिजीवी व आसपास के लोगों ने भाग लिया. समारोह की शुरुआत पारंपरिक होली गीतों व अबीर गुलाल के साथ हुई. उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर आपसी भाईचारे व सौहार्द का संदेश दिया. बच्चों व युवाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया. इस अवसर पर पधारे गणमान्य लोगों ने होली के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह पर्व आपसी मतभेद भुलाकर प्रेम व एकता का संदेश देता है. उन्होंने सभी ग्रामीणों से सामाजिक सौहार्द बनाये रखने व क्षेत्र के विकास में सहयोग करने की अपील की.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए